पंजाब में IAS अधिकारियों के तबादले; इन जिलों के DC बदले गए, CM भगवंत मान के गृह जिले में नए डिप्टी कमिश्नर की पोस्टिंग
IAS Transfers in Punjab Deputy Commissioners Changed in These Districts
IAS Transfers in Punjab: पंजाब में प्रशासनिक फेरबदल का सिलसिला जारी है। इसी कड़ी में एक बार फिर IAS अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। राज्य सरकार ने 2 IAS अधिकारी इधर से उधर किए हैं और इसी के साथ पंजाब के 2 जिलों के डिप्टी कमिश्नर बदल गए हैं। CM भगवंत मान के गृह जिले संगरूर में नए डिप्टी कमिश्नर की पोस्टिंग की गई है। यहां से IAS राहुल चाबा का तबादला कर अब यहां आईएएस अधिकारी पूनमदीप कौर को नया DC लगाया गया है।
आईएएस पूनमदीप कौर वर्तमान में डिप्टी कमिश्नर फरीदकोट तैनात थीं। आदेश के अनुसार, अब IAS राहुल चाबा को डिप्टी कमिश्नर फरीदकोट लगाया गया है। वह आईएएस पूनमदीप कौर की जगह लेंगे। पंजाब के मुख्य सचिव कैप सिन्हा ने इस फेरबदल के संबंध में आदेश जारी किया है और संबन्धित अधिकारियों को जल्द से जल्द अपनी पोस्टिग जॉइन करने का निर्देश दिया गया है।