पंजाब में IAS अफसरों के तबादले; कई जिलों के DC बदले गए, हिमांशु अग्रवाल को पटियाला का नया डिप्टी कमिश्नर लगाया
IAS Transfers in Punjab Administrative Reshuffle CM Bhagwant Mann
IAS Transfers in Punjab: पंजाब में सोमवार (6 अप्रैल) को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। राज्य सरकार ने 1 PCS अफसर को तब्दील करने के साथ 12 IAS अफसरों को नई ज़िम्मेदारी सौंपी है। कुछ अफसरों को उनके वर्तमान कार्यभार के साथ अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है। साथ ही कुछ अफसरों के कार्यभार में बदलाव भी किया गया है। जहां फेरबदल के इस क्रम में कई जिलों के DC बदल गए हैं।
जारी आदेश के अनुसार, अब IAS हिमांशु अग्रवाल को पटियाला का नया डिप्टी कमिश्नर लगाया गया है। आकाश बंसल को कपूरथला का डीसी नियुक्त किया गया है। इसी तरह IAS वरजीत वालिया को जालंधर का डिप्टी कमिश्नर, अमित कुमार पांचाल को मुक्तसर का डिप्टी कमिश्नर नियुक्त किया गया है।
ट्रांसफर लिस्ट डाली जा रही है...