Husband Tracks Wife Via GPS: पति ने चप्पल में GPS लगा पत्नी को किया ट्रैक; बॉयफ्रेंड के साथ रंगे हाथों पकड़ा

पति ने चप्पल में GPS लगा पत्नी को किया ट्रैक; बॉयफ्रेंड के साथ रंगे हाथों पकड़ा, लोकेशन संदिग्ध लगी तो ट्रैक करते पहुंचा, शक था

Husband Tracks Wife Via GPS and Catches Her With Boyfriend

Husband Tracks Wife Via GPS and Catches Her With Boyfriend

Husband Tracks Wife Via GPS: आजकल शादी के बाद भी पति या पत्नी के बाहरी अफेयर के मामले खूब सामने आ रहे हैं। कई मामलों में तो पति जान से भी हाथ धो बैठ रहे हैं। अब एक मामला बिहार के पटना से सामने आया है। यह मामला कुछ फिल्मी स्टाइल जैसा है। जहां एक पति को काफी समय से अपनी पत्नी पर शक था की उसका बाहर किसी और से अफेयर है। इसलिए उसने अपनी पत्नी की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए चुपके से GPS का सहारा लिया और इस GPS की मदद से ही उसने आखिरकार अपनी पत्नी के अवैध संबंध को सबके सामने ला दिया। पति ने पत्नी को उसके बॉयफ्रेंड के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया।  

पत्नी ने शराब पिलाकर पति की हत्या की; नशे में होने के बाद प्रेमी संग मिल हाथ-पैर बांधे, फिर सीने पर चढ़ बेरहमी से घोंट दिया गला

पति ने चप्पल में GPS लगा पत्नी को किया ट्रैक

बताया जाता है कि पति पर शक होने के चलते पति ने चुपके से उसे पकड़ने की योजना बनाई और जिसके चलते उसने पत्नी को ट्रैक करने के लिए उसके चप्पल में GPS का ट्रैकर लगा दिया। जिसकी भनक पत्नी को नहीं लगी। वहीं GPS लगाने के बाद जब वह सुबह अपने काम पर निकला तो मोबाइल के जरिए लगातार जीपीएस के माध्यम से पत्नी की लोकेशन ट्रैक करता रहा। इसी बीच अचानक कुछ देर बाद पत्नी की लोकेशन संदिग्ध लगी तो वह तुरंत उस लोकेशन को ट्रैक करते हुए वहां पहुंचा तो सामने जो देखा तो आंखें फटी की फटी रह गईं। पति के तो होश ही उड़ गए। उसके पीछे से उसकी पत्नी अपने प्रेमी के साथ मौजूद थी।

पति नहीं मांग सकता पत्नी के फोन का पासवर्ड; हाईकोर्ट ने कहा- ये निजता के अधिकार का उल्लंघन, इस मामले की चल रही थी सुनवाई

जमकर हुआ हंगामा

पत्नी को बॉयफ्रेंड के साथ देखे जाने के बाद मौके पर जमकर हंगामा शुरू हो गया। हंगामे के दौरान धक्का-मुक्की भी हुई। इस बीच शोर सुनकर आसपास के लोग भी जुट गए और मामला देखते ही देखते पुलिस तक पहुँच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को थाने ले गई। थाने में भी देर रात तक ड्रामा चलता रहा। बताया जा रहा है कि गुस्से में पति ने कथित तौर पर पत्नी के प्रेमी से मारपीट भी की। बाद में पुलिस के समझाने-बुझाने पर पति, पत्नी और प्रेमी के बीच सहमति बन गई. उन्होंने कहा कि वे इस मामले में कोई कानूनी कार्रवाई नहीं चाहते।

''मेरा पति रोज बिस्तर के नीचे..."; आधी रात पत्नी की एक कॉल पर पति को उठा ले गई पुलिस, अब जेल में डाला जा रहा, जानें पूरा मामला