ब्यास दरिया में दिखा विशाल मगरमच्छ, देखने के लिए उमड़ी लोगों की भीड़
- By Gaurav --
- Tuesday, 07 Apr, 2026
Huge Crocodile Spotted in Beas River,
गुरदासपुर-मुकेरियां रोड पर नौशहरा पत्तन के पास Beas River में पानी का स्तर कम होने के कारण आज एक विशाल मगरमच्छ दिखाई देने से इलाके में सनसनी फैल गई। जैसे ही राहगीरों को इसकी जानकारी मिली, दरिया किनारे लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।
जानकारी के अनुसार पिछले कुछ समय से बाढ़ के कारण दरिया में पानी का बहाव काफी तेज था। आशंका जताई जा रही है कि बाढ़ के दौरान ही यह मगरमच्छ यहां तक पहुंचा होगा। आज जब पानी का स्तर कम हुआ तो यह बड़ा मगरमच्छ दरिया में घूमता हुआ दिखाई दिया।
मगरमच्छ को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग अपनी गाड़ियां सड़क किनारे खड़ी कर वीडियो बनाते नजर आए, जिससे इलाके में कुछ समय के लिए ट्रैफिक जाम की स्थिति भी बन गई। हर कोई इस दुर्लभ नजारे को अपने मोबाइल कैमरे में कैद करता दिखा।
वहीं स्थानीय लोगों को एहतियात बरतने और दरिया के किनारे जाने से बचने की हिदायत दी गई है।