HSSC कॉन्स्टेबल भर्ती: PMT का शेड्यूल जारी, 5 से 9 मई तक होंगे फिजिकल टेस्ट
- By Gaurav --
- Sunday, 03 May, 2026
HSSC Constable Recruitment:
हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (HSSC) ने पुरुष कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट (PMT) का शेड्यूल जारी कर दिया है। यह भर्ती विज्ञापन संख्या 01/2026 के तहत की जा रही है।
आयोग द्वारा जारी नोटिस के अनुसार, 17 अप्रैल 2026 को जारी पहले नोटिस के क्रम में शॉर्टलिस्ट किए गए अभ्यर्थियों के लिए PMT का आयोजन 5 मई से 9 मई 2026 तक किया जाएगा।
उम्मीदवारों को अपने रजिस्ट्रेशन नंबर के अनुसार तय तिथि और शिफ्ट में परीक्षा केंद्र पर रिपोर्ट करना होगा। आयोग ने चार शिफ्ट निर्धारित की हैं—पहली शिफ्ट सुबह 6:30 बजे, दूसरी शिफ्ट सुबह 8:30 बजे, तीसरी शिफ्ट सुबह 10:30 बजे और चौथी शिफ्ट दोपहर 12:30 बजे होगी।
अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे समय से पहले निर्धारित केंद्र पर पहुंचें और अपने आवश्यक दस्तावेज साथ लेकर आएं, ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।