चंडीगढ़: एच.एस. लक्की ने राहुल गांधी से की शिष्टाचार भेंट
H.S. Lucky Pays Courtesy Visit to Rahul Gandhi
प्रेस विज्ञप्ति
चंडीगढ़ : H.S. Lucky Pays Courtesy Visit to Rahul Gandhi, चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एच.एस. लक्की ने आज नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर शिष्टाचार भेंट की। श्री राहुल गांधी अपनी दो दिवसीय शिमला यात्रा के पश्चात आज चंडीगढ़ एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना हो रहे थे।
इस अवसर पर लक्की ने चंडीगढ़ के वर्तमान राजनीतिक हालातों पर विस्तार से चर्चा की तथा आगामी नगर निगम चुनावों के मद्देनज़र पार्टी की तैयारियों और गतिविधियों से उन्हें अवगत कराया। उन्होंने शहर से जुड़े विभिन्न संगठनात्मक और जनहित के मुद्दों को भी राहुल गांधी के समक्ष रखा।
राहुल गांधी ने लक्की की बातों को ध्यानपूर्वक सुना और संगठन को मजबूत करने तथा चुनावों में बेहतर प्रदर्शन के लिए महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए।
यह मुलाकात अत्यंत सौहार्दपूर्ण और सकारात्मक वातावरण में संपन्न हुई, जिससे कार्यकर्ताओं में उत्साह और ऊर्जा का संचार हुआ है।
H.S. Lucky President Chandigarh Pradesh Congress