HRIDC Rail Projects to Boost Logistics

एचआरआईडीसी की रेल परियोजनाओं से हरियाणा में बढ़ेगी लॉजिस्टिक्स क्षमता, औद्योगिक विकास को मिलेगा बल

undefined

HRIDC Rail Projects to Boost Logistics

अवसंरचना विकास निगम (एचआरआईडीसी) हरियाणा और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में रेल कनेक्टिविटी को नई दिशा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठा रहा है। हरियाणा ऑर्बिटल रेल कॉरिडोर, कुरुक्षेत्र एलिवेटेड ट्रैक और प्रस्तावित ईस्टर्न ऑर्बिटल रेल कॉरिडोर जैसी परियोजनाएं लॉजिस्टिक्स दक्षता बढ़ाने, औद्योगिक विकास को गति देने और हरियाणा को देश के प्रमुख अवसंरचना केंद्र के रूप में स्थापित करने में अहम भूमिका निभाएंगी।

हरियाणा के मुख्य सचिव और एचआरआईडीसी के अध्यक्ष अनुराग रस्तोगी की अध्यक्षता में सोमवार को आयोजित निदेशक मंडल की 34वीं बैठक में प्रदेश की प्रमुख रेल अवसंरचना परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई।

बैठक में बताया गया कि मंत्रिमंडल ने हरियाणा ऑर्बिटल रेल कॉरिडोर (एचओआरसी) परियोजना की संशोधित लागत लगभग 11,709 करोड़ रुपये को मंजूरी दे दी है। यह कॉरिडोर खरखौदा, मानेसर और सोहना जैसे प्रमुख औद्योगिक और लॉजिस्टिक्स केंद्रों को निर्बाध रेल कनेक्टिविटी प्रदान करेगा। साथ ही हरियाणा-एनसीआर क्षेत्र में नए टाउनशिप के विकास को भी गति मिलेगी।

यह परियोजना माल ढुलाई को तेज करने, परिवहन समय कम करने और औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण साबित होगी।

इंजीनियरिंग के क्षेत्र में भी परियोजना ने उल्लेखनीय प्रगति हासिल की है। 7,070 मीटर लंबी टनल में से 4,349 मीटर यानी लगभग 61 प्रतिशत खुदाई का कार्य पूरा कर लिया गया है।

इसके अलावा कुरुक्षेत्र एलिवेटेड ट्रैक परियोजना लगभग पूरी हो चुकी है और इसके अप्रैल 2026 में चालू होने की संभावना है।

वहीं, बागपत, गाजियाबाद और गौतम बुद्ध नगर होते हुए सोनीपत से पलवल तक प्रस्तावित ईस्टर्न ऑर्बिटल रेल कॉरिडोर (ईओआरसी) परियोजना पर भी तेजी से काम आगे बढ़ रहा है।