जयपुर में एचपीवी वैक्सीन का शुभारंभ: सर्वाइकल कैंसर रोकथाम की पहल

जयपुर में एचपीवी वैक्सीन का शुभारंभ: सर्वाइकल कैंसर रोकथाम की पहल

HPV Vaccine Launched in Jaipur: Cervical Cancer

HPV Vaccine Launched in Jaipur: Cervical Cancer

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार को राजस्थान के अजमेर में सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम के लिए ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (एचपीवी) वैक्सीनेशन का शुभारंभ करेंगे।

एचपीवी वैक्सीन को सर्वाइकल कैंसर के खिलाफ एक बड़ा सुरक्षा कवच माना जाता है। भारत में प्रतिवर्ष सर्वाइकल कैंसर के लगभग डेढ़ लाख से अधिक नए मामले सामने आते हैं और लगभग 75 हजार महिलाओं की मृत्यु होती है, जो वैश्विक मौतों का लगभग एक तिहाई है। हालांकि, कीमत अधिक होने के कारण यह वैक्सीन आम लोगों की पहुंच से दूर है।

अब इस वैक्सीन को राष्ट्रीय टीकाकरण अभियान में शामिल किया जाएगा। अभियान की शुरूआत के लिए एचपीवी वैक्सीन की तीन लाख 60 हजार डोज राजस्थान पहुंच चुकी है। चिकित्सा विभाग के अधिकारियों का कहना है कि यह वैक्सीन उन सभी लड़कियों को लगाई जाएगी, जिनकी उम्र 14 से 15 वर्ष के बीच है।

शुरूआत में यह वैक्सीन उन अस्पतालों में उपलब्ध होगी, जहां आपातकालीन सुविधाएं 24 घंटे जारी रहती है। राजस्थान के चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने कहा कि पहले चरण में राज्य के सभी जिलों में दस-दस लड़कियों को वैक्सीन लगाई जाएगी।

इसके बाद वैक्सीन लगाने की प्रक्रिया निरंतर जारी रहेगी। पीएम मोदी अजमेर में जनसभा को संबोधित करने के साथ ही राज्य सरकार की विभिन्न विकास कार्यों का उद्धाटन एवं शिलान्यास भी करेंगे।