HPV Vaccination Drive Launched in Himachal;

हिमाचल में एचपीवी टीकाकरण अभियान की शुरुआत, पहले दिन 1970 किशोरियों को लगी वैक्सीन

undefined

HPV Vaccination Drive Launched in Himachal;

हिमाचल प्रदेश में किशोरियों को घातक Cervical Cancer से बचाने के लिए Human Papillomavirus (एचपीवी) टीकाकरण अभियान का सफलतापूर्वक शुभारंभ किया गया। प्रदेश भर में आयोजित सत्रों के पहले ही दिन 1970 किशोरियों को वैक्सीन की खुराक दी गई।

राज्य के 333 केंद्रों पर टीकाकरण सत्र आयोजित किए गए। वहीं Shimla जिले में भी अभियान व्यापक स्तर पर शुरू हुआ। जिले में स्थापित 39 कोल्ड चेन पॉइंट्स (सीसीपी) के माध्यम से कुल 217 किशोरियों को टीके की पहली खुराक दी गई।

हालांकि जिले के विभिन्न हिस्सों में हो रही बारिश और खराब मौसम के कारण लाभार्थियों की संख्या पर कुछ असर पड़ा, लेकिन स्वास्थ्य विभाग के क्षेत्रीय कर्मचारियों की सक्रियता से टीकाकरण सत्र सुचारू रूप से संचालित किए गए।

कौन हैं पात्र लाभार्थी

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार इस टीकाकरण अभियान के तहत 14 वर्ष (पूर्ण) से 15 वर्ष और 90 दिन तक की आयु वर्ग की लड़कियां पात्र हैं। इस पहल का उद्देश्य किशोरियों को भविष्य में होने वाले सर्वाइकल कैंसर और एचपीवी से संबंधित अन्य गंभीर बीमारियों से सुरक्षा प्रदान करना है।

इन दिनों होंगे अगले टीकाकरण सत्र

इस संबंध में Dr Yashpal Ranta ने समुदाय से सहयोग की अपील की है। उन्होंने अभिभावकों, शिक्षकों और पंचायत प्रतिनिधियों से आग्रह किया कि वे पात्र किशोरियों को टीकाकरण के लिए प्रेरित करें, ताकि कोई भी इस सुरक्षा अभियान से वंचित न रहे।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार अभियान के अगले चरण में 5 अप्रैल और 12 अप्रैल को टीकाकरण सत्र आयोजित किए जाएंगे। विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि वे अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र या चिन्हित कोल्ड चेन पॉइंट पर जाकर पात्रता की जांच करें और समय पर टीकाकरण सुनिश्चित करें।