HPSC 17 मई को आयोजित करेगा PGT और लेक्चरर भर्ती परीक्षा, एडमिट कार्ड जारी
- By Gaurav --
- Monday, 11 May, 2026
HPSC to Conduct PGT
Haryana Public Service Commission ने युवाओं के लिए महत्वपूर्ण सूचना जारी करते हुए बताया है कि 17 मई को दो भर्ती परीक्षाओं का आयोजन किया जाएगा। ये परीक्षाएं हरियाणा माध्यमिक शिक्षा विभाग में कंप्यूटर साइंस विषय के पोस्ट ग्रेजुएट टीचर (PGT) और हरियाणा विकास एवं पंचायत राज विभाग में लेक्चरर पदों के लिए होंगी।
जानकारी के अनुसार, Haryana Public Service Commission द्वारा कंप्यूटर साइंस PGT के कुल 1672 पदों पर भर्ती की जा रही है। इनमें 1594 पद रेस्ट ऑफ हरियाणा और 78 पद मेवात कैडर के लिए निर्धारित हैं।
17 मई को आयोजित परीक्षा दो चरणों में होगी। स्क्रीनिंग टेस्ट सुबह 10 बजे से आयोजित किया जाएगा, जबकि विषय ज्ञान परीक्षा दोपहर 1 बजे से शुरू होगी। स्क्रीनिंग टेस्ट 100 अंकों का होगा, जिसकी अवधि 2 घंटे तय की गई है। वहीं 150 अंकों का सब्जेक्ट नॉलेज टेस्ट 3 घंटे का होगा।
आयोग ने अभ्यर्थियों को निर्देश दिए हैं कि वे अपना एडमिट कार्ड आयोग की आधिकारिक वेबसाइट HPSC से डाउनलोड करें। एडमिट कार्ड A-4 साइज पेपर पर प्रिंट करने की सलाह दी गई है, ताकि पहचान प्रक्रिया में किसी प्रकार की परेशानी न हो।
ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड:
- आधिकारिक वेबसाइट HPSC पर जाएं।
- होमपेज पर “Admit Card” या “Latest Updates” सेक्शन पर क्लिक करें।
- PGT Computer Science (Advt. No. 23/2026) या Lecturer IT (Advt. No.19/2026) लिंक चुनें।
- मांगी गई जानकारी भरकर लॉगिन करें।
- एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा, जिसे डाउनलोड कर प्रिंट निकाल लें।
चयनित उम्मीदवारों को पे लेवल-8 के तहत ₹47,600 से ₹1,51,100 तक वेतन मिलेगा। इसके साथ महंगाई भत्ता (DA), मकान किराया भत्ता (HRA) और अन्य सरकारी सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी।