HPRCA Declares Result for

एचपीआरसीए ने अंग्रेजी शिक्षकों के 312 पदों का परिणाम किया घोषित, 8 जून से होगी डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन

undefined

HPRCA Declares Result for

हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (HPRCA) ने अंग्रेजी शिक्षकों के 312 पदों (पोस्ट कोड 26002) के लिए आयोजित कंप्यूटर बेस्ड स्क्रीनिंग टेस्ट का परिणाम घोषित कर दिया है। यह परीक्षा 3 अप्रैल को आयोजित की गई थी। उम्मीदवार अपना परिणाम आयोग की आधिकारिक वेबसाइट HPRCA Official Website पर देख सकते हैं।

आयोग के सचिव Dr. Vikram Mahajan ने बताया कि परीक्षा में सफल घोषित किए गए 489 उम्मीदवारों की डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन प्रक्रिया 8 जून सुबह 10 बजे से आयोग परिसर में शुरू होगी। इसका विस्तृत शेड्यूल अलग से वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा और उम्मीदवारों को ईमेल के माध्यम से सूचित किया जाएगा। अलग से कॉल लेटर जारी नहीं किए जाएंगे।

उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के दौरान सभी आवश्यक दस्तावेजों की मूल प्रतियां, उनकी स्वयं सत्यापित फोटो कॉपियों के दो सेट, आवेदन पत्र की डाउनलोड कॉपी और वैध पहचान पत्र साथ लाना अनिवार्य होगा।

आयोग ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित तिथि पर डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन में उपस्थित न होने वाले उम्मीदवारों को दूसरा मौका नहीं दिया जाएगा।