IPL 2026: धर्मशाला में बारिश से बचाव के लिए 'इंद्रू नाग' की शरण में HPCA, मैदान में हुआ कन्या पूजन

IPL 2026: धर्मशाला में बारिश से बचाव के लिए 'इंद्रू नाग' की शरण में HPCA, मैदान में हुआ कन्या पूजन

hpca-seeks-refuge-in-indru-nag-to-ward-off-rain

HPCA Seeks Refuge in 'Indru Nag' to Ward Off Rain

धर्मशाला। HPCA Seeks Refuge in 'Indru Nag' to Ward Off Rain, धर्मशाला में पंजाब किंग्स व दिल्ली कैपिटल्स के बीच सोमवार को होने वाले आइपीएल मैच में बारिश खलल न डाले, इसके लिए एचपीसीए पदाधिकारियों ने मैदान में श्री इंद्रू नाग देवता की पूजा अर्चना व कन्या पूजन किया।

श्री इंद्रु नाग देवता को बारिश व धूप का देवता भी कहते हैं और क्षेत्र में कोई भी बड़ा आयोजन व कारज इंद्रु नाग देवता की स्वीकृति के बिना पूरा नहीं होता है। हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन एचपीसीए ने भी आइपीएल सफल आयोजन को लेकर अप्रैल माह में श्री इंद्रु नाग मंदिर खनियारा में पूजा अर्चना की थी और भंडारे का आयोजन किया था।

बीती रात हुई बारिश व तूफान के बाद दिन में भी बादल छाए हुए थे। बारिश व खराब मौमस ने आयोजकों के दिलों की धड़क को बढ़ा दिया था। ऐसे में एचपीसीए व आइपीएल टीम फिर से इंद्रु नाग देवता की पूजा अर्चना में जुटी है। सोमवार को एचपीसीए के सचिव मनुज सर्मा संयुक्त सचिव विशाल शर्मा सहित अन्य पदाधिकारियों ने मैदान में कन्या पूजन व पूजा अर्चना की।