HPBOSE 12वीं रिजल्ट: आज सुबह 11 बजे घोषित होगा परीक्षा परिणाम; 81 हजार छात्रों का इंतजार खत्म

HPBOSE 12वीं रिजल्ट: आज सुबह 11 बजे घोषित होगा परीक्षा परिणाम; 81 हजार छात्रों का इंतजार खत्म

HPBOSE Class 12 Results

HPBOSE Class 12 Results

धर्मशाला। HPBOSE Class 12 Results, हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के जमा दो के हजारों विद्यार्थियों का इंतजार अब खत्म होने वाला है। बोर्ड ने परीक्षा परिणाम जारी करने की आधिकारिक तिथि की घोषणा कर दी है। सोमवार सुबह 11 बजे 81,411 विद्यार्थियों के भविष्य का पिटारा खुलेगा। पिछले वर्ष के मुकाबले बोर्ड इस बार 13 दिन पहले जमा दो का परीक्षा परिणाम घोषित करेगा।

इस तरह चेक कर सकेंगे रिजल्ट 

शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डा. राजेश शर्मा ने बताया कि परिणाम घोषित करने की तैयारियां पूरी कर ली हैं। तीनों संकाय आर्ट्स, साइंस व कामर्स का परिणाम एक साथ घोषित किया जाएगा। परीक्षा परिणाम पूरी तरह से डिजिटल माध्यम से उपलब्ध होगा। विद्यार्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर रोल नंबर डालकर अपना स्कोर कार्ड देख सकेंगे। 

विद्यार्थियों का इंतजार होगा पूरा

परिणाम समय पर आने से उन विद्यार्थियों को सबसे अधिक लाभ होगा जो देश के विभिन्न विश्वविद्यालयों में प्रवेश प्रक्रिया और प्रतियोगी परीक्षाओं नीट व जेईई की तैयारी कर रहे हैं। शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए जमा दो की वार्षिक परीक्षाएं तीन मार्च से पहली अप्रैल तक संचालित की थीं। पिछले वर्ष शिक्षा बोर्ड ने जमा दो का परीक्षा परिणाम 17 मई, 2025 को घोषित किया था।