HPBOSE Class 10 Results

HPBOSE 10वीं का रिजल्ट घोषित, 83.87% छात्र पास, कांगड़ा की अनमोल टॉपर

pp

HPBOSE Class 10 Results

Himachal Pradesh Board of School Education (HPBOSE) ने 10वीं कक्षा के वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए हैं। प्रदेश के हजारों विद्यार्थियों का इंतजार खत्म करते हुए बोर्ड ने इस वर्ष 83.87 प्रतिशत रिजल्ट घोषित किया है।

बोर्ड द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, कुल 93,694 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी, जिनमें से 78,150 छात्र सफल रहे। वहीं 8,433 विद्यार्थियों को कंपार्टमेंट श्रेणी में रखा गया है।

विद्यार्थी अपना रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट HPBOSE Official Website पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।

इस बार Anmol ने 699 अंक हासिल कर प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया है। वह AVM Senior Secondary School Pahra की छात्रा हैं।

दूसरे स्थान पर Abhinav Mehta, Poornima Sharma और Ruhani Dhiman रहे, जिन्होंने 698 अंक हासिल किए।

वहीं तीसरे स्थान पर Ashvika Sharma और Alisha Thakur ने 697 अंकों के साथ जगह बनाई।

बोर्ड अध्यक्ष Dr. Rajesh Sharma ने बताया कि दो विषयों में अनुत्तीर्ण विद्यार्थियों को जून माह में दोबारा परीक्षा देने का अवसर दिया जाएगा।