How To Make Kaju Matar Makhana Recipe

How To Make Kaju Matar Makhana Recipe : बच्चों के लिए बनाए ये पौष्टिक काजू मटर मखाना, उनकी सेहत को भी रखे तंदरुस्त, पढ़ लीजिए आसान रेसिपी

Make Kaju Matar Makhana Recipe

How To Make Kaju Matar Makhana Recipe

How To Make Kaju Matar Makhana Recipe : ड्राई फ्रूट्स का सेवन सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। वहीं ड्राई फ्रूट्स की लिस्ट में काजू और मखाना कई लोगों के पसंदीदा होते हैं। लेकिन क्या आपने कभी काजू और मेवे से बनी खास डिश का स्वाद चखा है। जी हां, आप चाहें तो काजू मटर मखाना की आसान रेसिपी ट्राई कर रात के खाने में सेहत और स्वाद का डबल डोज शामिल कर सकते हैं। काजू और मेवों का उपयोग रोज़मर्रा के कई व्यंजनों में स्वाद बढ़ाने के लिए किया जाता है। लेकिन डिनर में कुछ अलग ट्राई करने के लिए काजू मटर मखाना बनाना बेस्ट हो सकता है। वहीं काजू मटर मखाना की रेसिपी को फॉलो कर आप मिनटों में टेस्टी और हेल्दी डिनर तैयार कर सकते हैं। तो आइए जानते हैं काजू मटर मखाना बनाने की विधि।

सामग्री (How To Make Kaju Matar Makhana Recipe)
काजू मटर मखाना बनाने के लिए आपको मखाना, काजू और मटर के अलावा स्वाद बढ़ाने के लिए अन्य मसाले चाहिए होते हैं। इसके लिए आपको टमाटर को काट लेना है। इसके अलावा अदरक, तेल, जीरा, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला, धनिया पाउडर, कटा हुआ हरा धनिया 1 चुटकी हींग और स्वादानुसार नमक ले लेना है। खाने वाले लोगों की संख्या के अनुसार ये आप इन्हें घटा बढ़ा सकते हैं। आइए अब आपको बताते हैं काजू मटर मखाना बनाने की विधि।

ताज़ा मटर मखाना की स्पेशल सब्जी Phool Makhana Matar Special Curry, Easy  Recipe - Nishamadhulika.com

काजू मटर मखाना कैसे बनाएं? (How To Make Kaju Matar Makhana) 
1.
काजू मटर मखाना बनाने के लिए आप सबसे पहले एक कढ़ाई लें।
2. फिर आप इसमें करीब 3 चम्मच तेल डालकर गर्म करने के लिए रख दें।
3. इसके बाद आप इसमें मखानों को डालकर हल्का सा भूनें और एक बाउल में निकाल लें।
4. फिर आप टमाटर, काजू और अदरक को मिक्सी में पीसकर प्यूरी तैयार कर लें।
5. इसके बाद आप कढ़ाई में थोड़ा सा तेल डालकर गर्म करें।
6. फिर आप इसमें जीरा और हींग डालकर चटकाएं।
7. इसके बाद आप इसमें टमाटर, काजू और अदरक का पेस्ट डालकर भून लें।
8. फिर इसमें धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, चीनी और नमक डालें।
9. इसके बाद आप इसको करीब 2-3 मिनट तक चलाते हुए तेल छोड़ने तक भून लें।
10. फिर आप इसमें हरी मटर और भुना मखाना डालकर मिला दें।
11. इसके बाद आप इसमें डेढ़ कप पानी डालें और मिलाकर ढक दें।
12. फिर आप इसको करीब 6-7 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं और गैस बंद कर दें।
13. इसके बाद आप इसमें गरम मसाला और हरा धनिया डालकर मिलाएं।
14. अब आपका स्वाद और सेहत से भरपूर काजू मटर मखाना बनकर तैयार है। 
15. फिर आप इसको गर्मागर्म रोटी, पराठे, पूरी या चावल के साथ परोसें।