अस्पताल या कसाईखाना? गाजियाबाद के सर्वोदय हॉस्पिटल में मासूम के साथ हैवानियत।

अस्पताल या कसाईखाना? गाजियाबाद के सर्वोदय हॉस्पिटल में मासूम के साथ हैवानियत।

Hospital or slaughterhouse Brutality against

Hospital or slaughterhouse? Brutality against an innocent child

गाजियाबाद। Hospital or slaughterhouse? कविनगर स्थित सर्वोदय अस्पताल में भर्ती नौ माह की मासूम को छुट्टी के समय कैनुला हटाने के दौरान टेप काटने की बजाय नर्स ने उंगली काट दी। मासूम की उंगली कटकर अलग हो गई। इस मामले में बच्ची के पिता की शिकायत पर नर्स और अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ कविनगर थाने में केस दर्ज किया गया है।

हापुड़ के गांव दादरी निवासी अंकुश त्यागी ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि उन्होंने अपनी नौ माह की बच्ची को 24 फरवरी को सर्वोदय अस्पताल में भर्ती कराया था। शुक्रवार को उनकी बेटी को अस्पताल से छुट्टी मिल गई। छुट्टी के समय उसको लगाए गए कैनुला को हटाने के दौरान टेप को काटने की जगह नर्स ने उंगली काट दी।

मासूम बच्ची की उंगली कटकर जमीन पर गिर गई। उन्होंने तत्काल अस्पताल में विरोध जताया। इसके बाद उन्होंने पुलिस से मामले की शिकायत की है। एसीपी कविनगर सूर्यबली मौर्य का कहना है कि बच्ची के पिता की शिकायत पर नर्स और अस्पताल प्रबंधन पर केस दर्जकर लिया गया है। मामले में जांच के बाद शीघ्र कार्रवाई की जाएगी।