Horrific Road Accident in Rohtak Haryana
BREAKING
हरियाणा में 6 IAS अधिकारियों की जिम्मेदारी बढ़ी; रोहतक-कैथल के डिप्टी कमिशनर को अतिरिक्त चार्ज, यहां देखिए पूरी लिस्ट जेल से बाहर आए पंजाब के पूर्व मंत्री बिक्रम मजीठिया; 7 महीनों बाद रिहाई, ढोल-नगाड़ों के साथ समर्थक स्वागत में जुटे, मिठाई बंट रही उत्तराखंड में यात्रियों से भरी हिमाचल की बस खाई में गिरी; हादसा बहुत भीषण, कई यात्रियों की मौत होने की खबर, दोनों राज्यों के CM एक्टिव चंडीगढ़ में आंख मारने पर रु10 हजार का जुर्माना; महिला से छेड़छाड़ का दोषी मान कोर्ट ने शख्स को सिखाया सबक, इस शर्त पर छोड़ा प्रशाद में जानवरों की चर्बी की बात गलत साबित हुई कलयुग के साक्षात भगवान के साथ महा अपराध : टीटीडी पूर्व अध्यक्ष

हरियाणा में भीषण सड़क हादसा; सरपंच प्रतिनिधि की मौत, पूर्व सरपंच भी चपेट में, ट्रक से टक्कर के बाद कार के परख्च्चे उड़े

Horrific Road Accident in Rohtak Haryana

Horrific Road Accident in Rohtak Haryana

Horrific Road Accident in Rohtak Haryana: हरियाणा के रोहतक में गुरुवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हुआ। यहां एक कार और ट्रक में जबरदस्त टक्कर हो गई। इस हादसे में चांदी गांव के सरपंच प्रतिनिधि बिजेंद्र धनखड़ (44) की मौत हो गई है। जबकि एक पूर्व सरपंच के घायल होने की खबर है। घायल पूर्व सरपंच का इलाज चल रहा है। वहीं हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आगे की जांच और कार्रवाई शुरू कर दी है। सरपंच प्रतिनिधि की मौत की खबर उनके परिजन को दे दी गई है। जिसके बाद सरपंच प्रतिनिधि के घर में मातम पसर गया है।

चांदी गांव से रोहतक आते वक्त हादसा

मिली जानकारी के अनुसार, यह हादसा उस वक्त हुआ जब चांदी गांव के सरपंच प्रतिनिधि बिजेंद्र धनखड़ रोहतक आ रहे थे। उनके साथ एक पूर्व सरपंच की भी मौजूदगी थी। बिजेंद्र धनखड़ की कार जींद रोड पर भगवतीपुर गांव के नजदीक हादसे का शिकार हुई। कार अचानक ट्रक से टकरा गई। वहीं हादसे के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। आस-पास के लोगों ने पुलिस को सूचना देते हुए कार से बिजेंद्र धनखड़ और पूर्व सरपंच को बाहर निकाला और दोनों को पीजीआई में पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने सरपंच प्रतिनिधि को मृत घोषित कर दिया।

यह पढ़ें- चंडीगढ़ के इस IAS को सलाम है, VIDEO; हार्ट अटैक से गिरा शख्स तो इस ट्रिक से फौरन बचाई जान, अफसर ने नई जिंदगी दे दी