मुरादाबाद में भीषण सड़क हादसा, डंपर की टक्कर से 4 की मौत
Horrific road accident in Moradabad,
मुरादाबाद। मैनाठेर थाना क्षेत्र में संभल- मुरादाबाद हाईवे पर असदपुर पुलिया के पास शुक्रवार सुबह छह बजे डंपर ने ट्रैक्टर ट्रॉली में टक्कर मार दी।
इस हादसे में ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार अजीत (10), सृष्टि, शांति देवी (55) और सुमन (30) की मौत हो गई जबकि 14 लोग घायल हो गए। हादसे के समय ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार महिलाएं और पुरूष भात न्योत कर अपने घर लौट रहे थे। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया है।
पुलिस के मुताबिक, संभल के कैलादेवी थाना क्षेत्र के भटोला गांव निवासी उषा पत्नी नरेश की बेटी की पांच दिन बाद शादी है। उषा अपने परिवार की महिलाओं के साथ गुरुवार की रात अपने मायके मैनाठेर के गुरेर गांव में अपने भाई तेज प्रकाश और सतीश के घर भात न्योत ने आई थी।
गुरुवार को तेज प्रकाश और सतीश ने सभी को अपने घर रोक लिया था। शुक्रवार सुबह करीब छह बजे यह लोग अपने घर लौट रहे थे। अभी ट्रैक्टर ट्रॉली संभल रोड पर असदपुर की पुलिया के पास पहुंची थी। इसी दौरान मुरादाबाद से संभल की ओर जा रहे डंपर ने ट्रैक्टर ट्रॉली में पीछे से टक्कर मार दी थी।
हादसे में 17 लोग हुए घायल
इस हादसे में 17 लोग घायल हो गए। हादसे के बाद डंपर चालक मौके से भाग गया। पुलिस और राहगीरों ने घायलों को जिला अस्पताल भिजवा दिया।
जहां अजीत, शांति, सृष्टि और सुमन को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया जबकि 14 घायलों को भर्ती कर उपचार शुरू कर दिया गया है। एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह ने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।