लखीमपुर खीरी में भीषण सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से 5 की मौत, 30 घायल

लखीमपुर खीरी में भीषण सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से 5 की मौत, 30 घायल

Lakhimpur Kheri Accident

Lakhimpur Kheri Accident

Lakhimpur Kheri Accident: यूपी के लखीमपुर खीरी में गुरुवार को दर्दनाक हादसा हो गया। एक ट्रैक्टर के सहारे दो ट्रालियां जोड़कर जा रहे ग्रामीण हादसे के शिकार हो गए। ट्रैक्टर-ट्रालियां अनियंत्रित होकर सड़क के नीचे खाई में जा गिरी। इस हादसे में पांच की मौके पर मौत हो गई। जबकि बीस लोग घायल हैं। उनको रमियाबेहड़ सीएचसी भेजा गया है।

ये हादसा पढ़ुआ थाना क्षेत्र के औघड़ बाबा स्थान के पास हुआ। बताया जाता है कि शारदानगर थाना क्षेत्र के सोहरिया गांव में रहने वाले बाल गोविंद के बेटे का गुरुवार को मुंडन होना था। मुंडन कराने के लिए गांव के लोगों को दो ट्रालियों पर बिठाकर ले जाया जा रहा था। जबकि ट्रैक्टर एक ही था। सभी को बहराइच जिले के किसी धार्मिक स्थान पर जाना था, लेकिन उससे पहले ही पढ़ुआ थाना क्षेत्र में ट्रालियां खाई में पलट गई।

इस मामले पढुआ थाना प्रभारी दिनेश कुमार शर्मा ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्रॉली के पलटने की सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से मृतक के शवों और घायलों को बाहर निकाला गया। नीचे दबने से पांच लोगों की मौत हो चुकी थी। जिसमें दो महिलाएं और तीन किशोरियां शामिल हैं। अभी इनकी शिनाख्त नहीं हो सकी है। वहीं, हादसे में 20 लोग घायल हैं। उन्हें एंबुलेंस और अन्य प्राइवेट गाड़ियों की मदद से रमियाबेहड़ सीएचसी भेजा गया है।