जालौन में भीषण सड़क हादसा, अयोध्या से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार ट्रक से टकराई, 4 की मौत

जालौन में भीषण सड़क हादसा, अयोध्या से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार ट्रक से टकराई, 4 की मौत

Horrific Road Accident in Jalaun

Horrific Road Accident in Jalaun

Jalaun Road Accident: उत्तर प्रदेश के जालौन में भीषण सड़क हादसा हो गया. श्रद्धालुओं से भरी कार खड़े ट्रक से जा टकराई. इस हादसे में चार की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई., जबकि 8 लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए. सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज जारी है. जानकारी के मुताबिक, 6 की हालत नाजुक है, जिन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है. बताया जा रहा है कि ये सभी श्रद्धालु अयोध्या से दर्शन कर लौट रहे थे. यह घटना कालपी कोतवाली क्षेत्र के एनएच-27 की है. 

चालक को झपकी आने ने हुई घटना

जानकारी के मुताबिक, चालक को झपकी आने से कार अनियंत्रित होकर आगे चल रहे वाहन से जा भिड़ी. ललितपुर से श्रद्धालु अयोध्या दर्शन करने गए थे. दर्शन के बाद सभी लोग कार से वापस लौट रहे थे. सोमवार सुबह करीब 6 बजे जैसे ही उनकी कार कालपी क्षेत्र के जोल्हुपुर मोड़ के पास पहुंची, चालक को अचानक झपकी आ गई, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर सामने खड़े ट्रक से टकरा गई.

आठ लोग गंभीर

टक्कर इतनी भीषण थी कि चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. हादसे में आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है. बताया जा रहा है कि हादसे के बाद कुछ घायल करीब एक घंटे तक कार के केबिन में फंसे रहे, जिन्हें स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से बाहर निकाला गया.