फतेहगढ़ साहिब में भीषण सड़क हादसा: वोल्वो बस ट्राले से टकराई, चालक की मौत, 15 यात्री घायल

फतेहगढ़ साहिब में भीषण सड़क हादसा: वोल्वो बस ट्राले से टकराई, चालक की मौत, 15 यात्री घायल

Horrific Road Accident in Fatehgarh Sahib

Horrific Road Accident in Fatehgarh Sahib

फतेहगढ़ साहिब। Horrific Road Accident in Fatehgarh Sahib, सरहिंद नेशनल हाईवे पर गांव पतारसी कलां के नजदीक एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। यहां दिल्ली से कटड़ा (जम्मू) जा रही एक तेज रफ्तार वोल्वो बस आगे चल रहे 18 टायरों वाले एक बड़े ट्राले से पीछे से टकरा गई।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इस हादसे में बस चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बस में सवार 15 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक चालक की पहचान फिरोजपुर निवासी इंद्रजीत सिंह के रूप में हुई है।

हादसे की सूचना मिलते ही थाना मुलेपुर के सहायक थानेदार जगरूप सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया। पुलिस के मुताबिक, बस में सवार कुछ यात्री माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए जा रहे थे। सभी घायलों को तुरंत इलाज के लिए सिविल अस्पताल फतेहगढ़ साहिब में भर्ती कराया गया।

घायलों की पहचान दिल्ली निवासी अभिजीत कशब (27), अशोका कशब (37), विभूति (35), प्रियंका (24), गोपीनाथ (25), बलजीत (28), जवेश्वर (60), रश्मी (27), बबीता (50), सूभा कुमारी (16), शुभम (28), श्रुति झा (38), केशव (13) और सुहेल (28) के रूप में हुई है।

अस्पताल के डॉक्टरों के अनुसार, घायलों में से 6 मरीजों—अभिजीत, अशोका, विभूति, प्रियंका, गोपीनाथ और बलजीत की हालत बेहद नाजुक थी, जिसके चलते उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद चंडीगढ़ के सरकारी अस्पताल (सेक्टर-32) रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने मृतक चालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।