अलीगढ़ में भीषण सड़क हादसा: दो ट्रकों की टक्कर में बच्ची समेत 3 की मौत, हाईवे पर मचा हड़कंप
Horrific Road Accident in Aligarh
अलीगढ़। मंगलवार की सुबह पनेठी क्षेत्र में बाबा कोल्ड के सामने दो ट्रकों की टक्कर में एक बच्ची समेत तीन लोगों की मृत्यु हो गई। घटना के बाद हाईवे पर अफरातफरी मच गई।तमाम राहगीर मौके पर जुट गए और घायलों को बाहर निकाला।
इंस्पेक्टर विनोद कुमार ने बताया है कि सुबह करीब करीब 4:30 बजे शिवपाल सिंह पुत्र उदयनारायण लोधी निवासी ग्राम समगुदा थाना गोसाईगंज कन्नौज ट्रक नंबर NL- 0 1 A B- 8376, जिसमें पेपर रोल लदे थे। इस ट्रक को लेकर यमुनानगर हरियाणा जा रहा था।
पनेठी के निकट दो ट्रकों की टक्कर
इस बंद बाडी ट्रक में ड्राइवर शिवपाल के भाई (1) वीरेंद्र पुत्र उदय नारायण उम्र करीब 35 वर्ष लड़का (2) नितेश पुत्र शिवपाल उम्र करीब 20 वर्ष (3) लड़की विजयनंदनी पत्नीं नन्ददराम पुत्री शिवपाल उम्र करीब 25 वर्ष (4) सूर्यांस पुत्र नंदराम उम्र करीब 4 वर्ष (5) कुमारी सूर्यांशी उम्र करीब 3 साल भी बैठे थे। इन सभी को अलीगढ़ जाना था। इस ट्रक के आगे चल रहे ट्रक नंबर UP 81- E-T-3176, जिसमें बालू थी।
बालू के ट्रक में घुसा दूसरा ट्रक
बाबा कोल्ड स्टोर निकट ग्राम पैनेठी के पास पीछे चल रहे ट्रक चालक शिवपाल को नींद आने के कारण आगे चल रहे बालू के ट्रक के पिछले हिस्से में टकरा गया। पेपर रोल लदे ट्रक में बैठे वीरेंदर व नितेश की मौके पर ही मृत्यु हो गई व घायल विजय नंदनी, सूर्याश, सूर्यांशी को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। यहां कुमारी सूर्यांशी उम्र करीब तीन वर्ष की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई है।