उन्नाव में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर भीषण बस हादसा: 6 की मौत, 22 घायल, बिहार पुलिस कर्मी और कैदी शामिल
Horrific Bus Accident on Lucknow-Agra Expressway in Unnao
Horrific Bus Accident on Lucknow-Agra Expressway in Unnao: लखनऊ आगरा एक्सप्रेस पर उन्नाव में बड़ा हादसा हो गया, जहां दिल्ली से बिहार जा रही यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलटी. हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि यात्री घायल हो गए. बस में 30 से अधिक यात्री सवार थे. बताया जा रहा है कि चालक की झपकी लगने से यह हादसा हुआ. हादसे में जान गंवाने वालों में बिहार पुलिस के एसआई और एक कैदी भी शामिल है.
जानकारी के अनुसार, हादसा मंगलवार सुबह करीब 5:00 बजे उन्नाव के औरास थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक्सप्रेसवे पर किलोमीटर संख्या 262 के पास हुआ. जहां दिल्ली से बिहार जा रही तेज रफ्तार प्राइवेट स्लीपर बस (UP13 ET 6636) डिवाइडर से टकराकर पलट गई. दर्दनाक हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 22 यात्री घायल हैं. हादसा इतना दर्दनाक था कि यात्री बस से निकलकर एक्सप्रेसवे के नीचे खाई में जा गिरे.

Lucknow-Agra Expressway Accident: 6 Dead After Bus Overturns as Driver Falls Asleep.
बस चालक को झपकी आने से हुआ हादसा
शुरुआती जांच में सामने आया है कि चालक (ड्राइवर) को झपकी आने के कारण वह बस पर नियंत्रण खो बैठा और तेज रफ्तार होने के कारण बस सीधे डिवाइडर से टकराकर पलट गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि कई यात्री बस से छिटककर एक्सप्रेसवे के नीचे जा गिरे. हादसे के वक्त बस में 30 से ज्यादा यात्री सवार थे.
मृतकों में बिहार के एसआई और कैदी
इस दर्दनाक हादसे में एक सब इंस्पेक्टर राम जी राम और एक कैदी छत्रपाल सिंह तोमर समेत 6 लोगों की मौत हो गई. इसके अलावा 22 लोग घायल हो गए, इनमें तीन सिपाही भी हैं. सिपाही और मृतक सब इंस्पेक्टर बिहार क़े सीवान जिले की पुलिस लाइन में तैनात थे, सभी बंदी छत्रपाल को गवाही दिलाने के लिए गुरुग्राम गए थे. बस से वे वापस सीवान जा रहे थे.

Unnao Lucknow-Agra Expressway Accident
ये हैं 6 मृतकों के नाम
- विजय गुप्ता
- रवि वरन
- सूरज जमालाल
- पल्लव कुमार
- राम जी राम
- छत्रपाल सिंह तोमर
घायलों को लखनऊ ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया
पुलिस ने बताया कि हादसे की सूचना पर औरास थाना पुलिस और यूपीडा (UPEIDA) की रेस्क्यू टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं. कुछ देर बाद डीएम घनश्याम मीणा और एसपी जयप्रकाश सिंह भी घटना स्थल पर पहुंचे और राहत कार्य का जायजा लिया. सभी गंभीर घायलों को लखनऊ ट्रामा सेंटर में इलाज चल रहा है. मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं.
यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने जताया दुख
हादसे पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी दुख जताया. उन्होंने कहा- जनपद उन्नाव में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर दुर्भाग्यपूर्ण सड़क हादसे में हुई जनहानि अत्यंत दुःखद एवं हृदय विदारक है. मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं. प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को सद्गति, शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दुख सहने की शक्ति और घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें.