बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: खराब खड़े हार्वेस्टर से टकराया मौरंग लदा डंपर, एक की मौत और पांच घायल
Horrific Accident on Bundelkhand Expressway
औरैया। Horrific Accident on Bundelkhand Expressway, बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर खड़े खराब हार्वेस्टर में मौरंग लदा डंपर टकराने से एक की मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हो गए। सभी को एंबुलेंस, पेट्रोलिंग वाहन से जिला अस्पताल औरैया लाया गया। रविवार सुबह 11 बजे क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाया जा सका। हादसा मिहौली के आगे हुआ।
कालपी के लिए निकला था डंपर
मैनपुरी के थाना बेवर के सागत बिहार गांव निवासी दीपक साथी क्लीनर आकाश के साथ डंपर में मौरंग लोड कर कालपी (जालौन) से शाहजहांपुर जाने के लिए निकला था। बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर खराब खड़े दो हार्वेस्टर में शनिवार देर रात 1:30 बजे डंपर जा भिड़ा। हादसे के पीछे की वजह चालक दीपक को झपकी लगना बताया गया।
केबिन में घायल को छोड़कर भाग निकला
हादसे के बाद वह घायल आकाश को केबिन में छोड़कर भाग निकला। हार्वेस्टर पर सो रहे पीलीभीत के थाना देवरियकलां के मीरपुर रतन गांव निवासी 60 वर्षीय सतनाम सिंह की मौत हो गई। उनके भाई 50 वर्षीय संपूर्ण सिंह, भतीजे 18 वर्षीय करज व बाबू सिंह और शाहजहांपुर के बंडा थानाक्षेत्र के नटूरा निवासी हरप्रीत घायल हो गए।