Horoscope Today

Horoscope Today 26 October 2022, पढ़ें दैनिक राशिफल

Horoscope Today

Horoscope Today

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज आपके खर्चों में यकायक बढ़ोतरी होगी। जो आपको थोड़ी सी परेशानी दे सकती है। विरोधियों पर ध्यान देने की जरूरत होगी।
भाग्यशाली संख्या : 5

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
धैर्य और कोशिश के बीच संतुलन रखेंगे, तो ज्यादातर समस्याएं सुलझ सकती है। धन लाभ के योग बन रहे हैं।
भाग्यशाली संख्या : 4

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
 निजी कार्य में भागदौड़ अधिक रहेगी। अपने साथी से सावधान रहें, आलस्य को आप पर हावी न होने दें।
भाग्यशाली संख्या : 2

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
 आज भाग्य आपका साथ देगा, इसलिए जो योजनाएं पुराने समय से अटकी हुई थी, आज वह पूरी होंगी। जमीन जायदाद से जुड़े मामलों में आपको सफलता मिल सकती है।
भाग्यशाली संख्या : 9

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
 आपके मन में कुछ बड़े विचार आ सकते हैं। भरोसेमंद लोगों से समय पर सही सलाह और मदद मिल सकती है। आप अपनी प्रतिभा दिखाने में सफल हो सकते हैं।
भाग्यशाली संख्या : 8

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज बिजनेस और नौकरी में कुछ अच्छा होने के इशारे मिल सकते हैं। किसी खास मामले को लेकर परिवार में बातचीत हो सकती है।
भाग्यशाली संख्या : 4

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज आप मानसिक रूप से बहुत भावुक महसूस करेंगे और अपने बिछड़े हुए, रिश्तो को संभालने की कोशिश करते नजर आएंगे। आज कुछ खर्चे भी होंगे, जो आप को ना चाहते हुए भी करने पड़ेंगे।
भाग्यशाली संख्या : 6

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
मेहनत कम करेंगे और फायदा ज्यादा हो सकता है। इससे किसी के साथ आपकी बहुत खास बातचीत हो सकती है, जिसका फायदा आपको करियर में हो सकता है।
भाग्यशाली संख्या : 5

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
पार्टनर आज आपकी हर बात समझने की कोशिश करेंगे। पदाधिकारियों के साथ मतभेद होने की संभावनाएं बन सकती हैं।
भाग्यशाली संख्या : 4

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
 सेहत में सुधार देखने को मिलेगा। कर्ज चुकाने के लिए आज अच्छा मौका है। दोस्तों से संबंध बढ़िया होंगे और वह आपकी आर्थिक मदद भी करेंगे। 
भाग्यशाली संख्या : 9

कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)
 नौकरीपेशा और बिजनेस करने वाले लोग अपने कामकाज से संतुष्ट हो सकते हैं। बड़े अधिकारियों से भी बातचीत होने की संभावना है।
भाग्यशाली संख्या : 1

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज मानसिक शान्ति तो रहेगी फिर भी अपनी भावनाओं को वश में रखें। नौकरीपेशा लोगों को अधिकारियों से मदद मिल सकती है। 
भाग्यशाली संख्या : 2

-पंडित शशि पाल डोगरा वशिष्ठ ज्योतिष सदन शिमला।