मधुमक्खियों ने काटे 35 बच्चे, सेंट सोल्जर स्कूल ने छुपाया कांड
Honeybees Sting 35 Children
हालत बिगड़ी तो चुपचाप अस्पताल पहुंचाया, माता-पिता का फूटा गुस्सा: बच्चा मर जाता तो?
मोहाली, 29 अप्रैल: Honeybees Sting 35 Children: "स्कूल ने हमें बताया तक नहीं, सीधे अस्पताल में फेंक दिया।" फेज-7 के सेंट सोल्जर स्कूल में बुधवार को मधुमक्खियों के हमले में 35 बच्चे घायल हो गए। आरोप है कि स्कूल प्रबंधन ने पहले मामले को दबाने की कोशिश की। जब बच्चों के चेहरे सूज गए और सांस लेने में तकलीफ हुई, तब उन्हें फेज-6 सिविल अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया।
अस्पताल पहुंचे गुस्साए माता-पिता ने हंगामा कर दिया। एक अभिभावक ने कहा - "बच्चा मर जाता तो इसका जिम्मेदार कौन होता? स्कूल की ये लापरवाही बर्दाश्त नहीं।"
डॉक्टरों ने बताया कि सभी 35 बच्चों को तुरंत इलाज दिया गया। "मधुमक्खी ज्यादा खतरनाक नहीं थी। अब सभी की हालत स्थिर है। ज्यादातर को डिस्चार्ज कर दिया गया है," डॉक्टर ने बताया।
सवाल उठ रहे हैं कि स्कूल ने तुरंत माता-पिता को सूचना क्यों नहीं दी और बच्चों को खुद अस्पताल क्यों नहीं ले गए? शिक्षा विभाग ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं।