बिहार में 'विदाई' की आहट: नीतीश कुमार के इस्तीफे की अटकलों के बीच गृह विभाग का पत्र वायरल; तेजस्वी का तंज— "भूतपूर्व बनाने की तैयारी"
Home Department Letter Goes Viral Amid Speculation of Nitish Kumar's Resignation
पटना। Home Department Letter Goes Viral Amid Speculation of Nitish Kumar's Resignation, बिहार की राजनीति में इन दिनों हलचल तेज हो गई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विधान परिषद सदस्यता से इस्तीफे के बाद अब उनके अगले कदमों पर सबकी नजरें टिकी हैं।
इसी बीच सुरक्षा व्यवस्था से जुड़ा एक पत्र सामने आने के बाद राजनीतिक बयानबाजी और तेज हो गई है।जानकारी के मुताबिक, नीतीश कुमार के 10 अप्रैल को राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेने और 14 अप्रैल को मुख्यमंत्री पद छोड़ने की संभावना जताई जा रही है।
गृह विभाग का पत्र चर्चा में
हालांकि, इसको लेकर अभी आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है। इसी बीच गृह विभाग से जुड़ा एक पत्र चर्चा में है, जिसमें उनके मुख्यमंत्री पद छोड़ने के बाद मिलने वाली Z+ सुरक्षा का जिक्र किया गया है। इस पत्र को लेकर विपक्ष ने सरकार पर निशाना साधना शुरू कर दिया है।
क्या-क्या होगा देखते रहिये
बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने इस मुद्दे को उठाते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर तंज कसा। उन्होंने गृह विभाग के पत्र की प्रति साझा करते हुए लिखा कि मुख्यमंत्री की “असम्मानजनक विदाई” की कल्पना उनके समर्थकों ने भी नहीं की होगी।
तेजस्वी ने आरोप लगाया कि इस्तीफे से पहले ही अधिकारियों द्वारा उन्हें “भूतपूर्व” बताने की तैयारी शुरू हो गई है।अपने पोस्ट में आगे लिखा कि आने वाले दिनों में और क्या-क्या कदम उठाए जाएंगे, यह देखना बाकी है।
वहीं, सत्तारूढ़ खेमे की ओर से इस बयान पर अब तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। लेकिन राजनीतिक जानकारों का मानना है कि आगामी दिनों में यह मुद्दा और तूल पकड़ सकता है, खासकर जब मुख्यमंत्री के संभावित इस्तीफे की तारीख नजदीक आ रही है।
नीतीश कुमार के इस्तीफे की अटकलों के बीच सामने आया यह पत्र और उस पर तेजस्वी यादव की प्रतिक्रिया ने बिहार की राजनीति में नई बहस छेड़ दी है। अब सबकी नजरें आगामी तारीखों और आधिकारिक घोषणाओं पर टिकी हैं।