Holiday declared on the martyrdom day of Guru Arjun Dev

गुरु अर्जुन देव के शहीदी दिवस पर अवकाश घोषित

Holiday declared on the martyrdom day of Guru Arjun Dev

चंडीगढ़ /साजन शर्मा

चंडीगढ़ प्रशासन के होम डिपार्टमेंट ने कल शुक्रवार को श्री गुरु अर्जुन देव जी के शहीदी दिवस पर यूटी में छुट्टी घोषित कर दी है। सभी सरकारी दफ्तरों, बोर्ड, कारपोरेशनों, इंस्टीच्यूशन में नेगोशियेबल इंस्ट्रूमेंट एक्ट, 1881 के तहत यह छुट्टी हुई है। सभी इंडस्ट्रियल एस्टाब्लीशमेंट भी बंद रहेंगे। होम सेक्रेट्री नितिन कुमार यादव की ओर से यह आदेश जारी किये गए।