मंडी की ऐतिहासिक होली: राज देवता माधोराय के संग गुलाल में सराबोर हुआ सेरी मंच
Holi in Mandi was full of joy, colours were
मंडी। Holi in Mandi was full of joy, होली के पर्व पर सोमवार को मंडी के सेरी मंच पर धमाल मचा और राज देवता माधोराय भी शहर में निकलकर मंडी के लोगों के साथ होली खेली। तीन फरवरी को भद्रा के कारण होली महोत्सव मंडी में दो फरवरी को मनाया जा रहा है, क्योंकि भद्रा में राज देवता की पालकी नहीं निकलती है।
सेरी मंच पर होने वाली मंडी की होली प्रदेशभर में प्रसिद्ध है। यहां शहर के साथ-साथ आसपास के लोग भी पहुंचते हैं। मान्यता है कि यहां अंजान लोगों को लोग रंग नहीं लगाते हैं। डीजे की धुनों पर लोग थिरके और होली का आनंद लिया।
जयराम ठाकुर ने भी उड़ाया गुलाल
हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर भी होली के रंग में रंगे दिखे। जयराम ठाकुर पत्नी व अन्य भाजपा विधायकों के साथ सेरी मंच पर पहुंचे व रंगों का त्योहार मनाया।
लड़के व लड़कियों के लिए अलग सेक्शन
इस बार लड़के और लड़कियों के लिए अलग-अलग सेक्शन बनाए गए हैं। पुलिस का भी कड़ा पहरा है। सेरी मंच पर आने के लिए चौहाटा और महामृत्युंजय मंदिर की ओर से प्रवेश की व्यवस्था रखी गई, इसमें बाहर के लोग महामृत्युंजय मंदिर की ओर से अंदर आए। वहीं, पुलिस कर्मचारियों की तैनाती भी रही।
हुड़दंगियों पर कड़ी नजर
साथ ही मंडी की सड़कों पर जगह-जगह नाके लगाकर हुड़दंगियों पर नजर रखी गई। पुलिस ने सुबह ही बिना हेल्मेट बाइक पर निकले युवाओं के चालान किए। होली के दौरान पुलिस टीम को शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर विशेष रूप से नजर रख रही है।