पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से घायल हुआ हिस्ट्रीशीटर, बदमाश पर दर्ज है कुल 17 मुकदमे
BREAKING
शैक्षिक उत्कृष्टता समारोहः संत निरंकारी शैक्षणिक संस्थानों द्वारा गौरवशाली उपलब्धियों का भव्य उत्सव आयोजित  CM नायब सैनी की डॉक्टरों से अपील; कहा- जनता को दिक्कत हो रही, डॉक्टर अपनी हड़ताल वापस लें, 4 में से 3 मांगे सरकार ने मानी हाईवे पर चलती कार के ऊपर गिरा प्लेन; क्रैश लैंडिंग का वीडियो दुनियाभर में वायरल, देखिए फ्लोरिडा में कैसे हुआ भयावह हादसा चंडीगढ़ में भीषण सड़क हादसा; 2 दोस्तों की बाइक रोड पर खड़ी गाड़ी से टकराई, 1 की दर्दनाक मौत, दूसरा गंभीर, घर जा रहे थे दोनों ठंड की ठिठुरन में ज़रूरतमंदों को राहत; निधि स्ट्रेंथ हेल्थ एंड एजुकेशन फ़ाउंडेशन ने विंटर किट बांटे, हज़ार से अधिक लोगों तक पहुंचाई मदद

पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से घायल हुआ हिस्ट्रीशीटर, बदमाश पर दर्ज है कुल 17 मुकदमे

Police Encounter In Deoria

Police Encounter In Deoria

Police Encounter In Deoria: उत्तर प्रदेश के देवरिया में पुलिस ने 25 हजार के एक इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है. उसका नाम मन्नु उर्फ कामेश्वर यादव है. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि कालवन गांव के पास पुलिस मुठभेड़ में कामेश्वर यादव को अरेस्ट किया गया है. वह गौरीबाजार थाने का हिस्ट्रीशीटर है और लूट की घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो गया था. पुलिस ने घायल बदमाश को इलाज के लिए देवरिया के महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है.

देवरिया के एसपी संकल्प शर्मा ने बताया किकामेश्वर यादव ने हाल ही में रुद्रपुर थाना क्षेत्र के एक ग्राहक सेवा केंद्र में लूट की घटना को अंजाम दिया था. पुलिस को यह सूचना मिली कि कामेश्वर गौरी बाजार थाना क्षेत्र के कालावन में आया है. पुलिस की एक टीम तत्काल मौके पर पहुंची तो बदमाश फायरिंग करने लगा. ऐसे में पुलिस को भी जवाबी फायरिंग करनी पड़ी, जिसमें बदमाश के बाएं पैर में गोली लगी.

यह पढ़ें:

बाराबंकी में 3 मंजिला मकान गिरा, मलबे में दबकर 2 लोगों की हुई मौत, देखें Video 

इलाहाबाद हाईकोर्ट में रात में खुली अदालत, जज ने घर में ही बिठाई बेंच, सरयू एक्सप्रेस मामले में रेलवे और सरकार से पूछे सवाल

'साथ जी नहीं सकते, मर तो सकते हैं...', प्रेमी युगल ने एक साथ फांसी लगाकर की आत्महत्या