aaj ka itihas
BREAKING
भगवंत मान सरकार की तरफ से बार्डर जिलों में तैनात अध्यापकों का तबादला करवाने के लिए विशेष अवसर देने का फैसला: हरजोत सिंह बैंस कैबिनेट अनमोल गगन मान ने खरड़ शहर के विभिन्न वार्डों के लोगों की समस्याएं सुनीं, अधिकांश समस्याओं का मौके पर ही किया निपटारा अजय बंगा वर्ल्ड बैंक के अध्यक्ष के रूप में आज संभाला कार्यभार, 5 साल का रहेगा टेन्योर हरियाणा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल; IAS यशेंद्र सिंह खेल निदेशक बने, सुशील सारवान को शहरी स्थानीय निकाय के निदेशक का जिम्मा, ये रही पूरी लिस्ट हरियाणा में 250 रुपए के लिए मर्डर; पूर्व सरपंच के बेटे को मौत के घाट उतारा, समझिए इस खूनी खेल का पूरा मामला

History of 31 March 2023 (31 मार्च 2023 की ऐतिहासिक घटनाये

Itihas

History of 31 March 2023

History of 31 March : आज का इतिहास –  प्रत्येक दिन विश्व में कुछ न कुछ ऐसा होता है जो की एक महत्वपूर्ण इतिहास (Important History) बन जाता है जैसे, खेल जगत में रिकॉर्ड बनना, किसी प्रसिद्द व्यक्ति का जन्म व् मृत्यु, आज के दिन के महत्वपूर्ण दिवस, विज्ञान में अविष्कार, आदि । भारत (India) और विश्व (World) में आज के दिन बहुत सी ऐसी प्रमुख ऐतिहासिक घटनायें (Historical Events) हुई जिनका जिक्र आज भी इतिहास (History) के पन्नो में किया गया है।

1774-भारत में पहला डाक सेवा कार्यालय खोला गया।

1865-पहली भारतीय महिला चिकित्सक आनंदीबाई गोपालराव जोशी का जन्म।

1867-बंबई में प्रार्थना समाज की स्थापना हुई।

1921-भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के झंडे को अंगीकार किया गया।

1938-दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित का जन्म।

1945-लोकसभा की पहली महिला अध्यक्ष मीरा कुमार का जन्म।

1959-बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा को तिब्बत से निर्वासन के बाद भारत में शरण दी गई।

1964-बंबई में इलेक्ट्रिक ट्राम अंतिम बार चली।

1972-हिंदी फिल्म अभिनेत्री मीना कुमारी का निधन।

1983-कोलंबियाई शहर पोपायन में आए विनाशकारी भूकंप में करीब 500 लोगों की मौत।

1986-मेक्सिको में एक विमान दुर्घटना में विमान में सवार सभी 167 यात्रियों की मृत्यु।

1997-भारतीय वैज्ञानिक डॉ. जयंत विष्णु नार्लीकर और चेक वैज्ञानिक डॉ. विज्ञान को लोकप्रिय बनाने में अपने काम के लिए यूनेस्को द्वारा कलिंग पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

2000-हिंदी लेखक और कोशकार डा़ हरदेव बहारी का निधन।

2001-भारतीय बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने एकदिवसीय क्रिकेट में 10,000 रन पूरे किए।

2004-अकाली दल के नेता और शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति के अध्यक्ष गुरुचरण सिंह टोहरा का निधन।

2007-विश्व तैराकी चैम्पियनशिप में माइकल फ़ेल्प्स ने छह स्वर्ण हासिल किये।

2008-कृष्णा सोबती को के.के.बिड़ला फाउण्डेशन का वर्ष 2007 का 'व्यास सम्मान' देने की घोषणा की गई।

2010-भारत में मान्यता प्राप्त हर प्राइवेट स्कूल में गरीब बच्चों के लिए 25 फीसदी सीटें आरक्षित करने का कानून बनाया गया।

2011-भारतीय जनगणना आयोग द्वारा जारी किए गए 15वीं जनगणना के प्रारंभिक आंकड़ों के अनुसार भारत की जनसंख्या पिछले दस वर्षों में 17.64 प्रतिशत बढ़कर 2011 में 121 करोड़ हो गई। साक्षरता दर 9.2 प्रतिशत बढ़कर 74.04 हो गई।

ये भी पढ़ें ....

History of 30 March 2023 (30 मार्च 2023 की ऐतिहासिक घटनाये

ये भी पढ़ें ....

History of 29 March 2023 (29 मार्च 2023 की ऐतिहासिक घटनाये