विस अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने किया महाराष्ट्र विधान भवन का भ्रमण, दोनों सदनों की कार्यवाही देखी

Speaker Harvindra Kalyan visited Maharashtra Vidhan Bhavan

Speaker Harvindra Kalyan visited Maharashtra Vidhan Bhavan

महाराष्ट्र विधान सभा अध्यक्ष और विधान परिषद उप-सभापति से हुई मुलाकात  

चंडीगढ़, 14 जुलाई: Speaker Harvindra Kalyan visited Maharashtra Vidhan Bhavan: हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने सोमवार को मुंबई पहुंच कर महाराष्ट्र विधान मंडल के दोनों सदनों की कार्यवाही देखी। यहां पहुंचने पर महाराष्ट्र विधान सभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर और विधान परिषद की उप सभापति डॉ. नीलम गोरे ने उनका स्वागत किया तथा विधायी कामकाज की जानकारी साझा की।

Speaker Harvindra Kalyan visited Maharashtra Vidhan Bhavan

हरियाणा विस अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण पहले विधान सभा अध्यक्ष से मिले तदुपरांत 11 बजे महाराष्ट्र विधान सभा के सदन में पहुंचे जहां उन्होंने प्रश्नकाल व अन्य कार्यवाही देखी। विधान परिषद की उप सभापति से मुलाकात के बाद 12:30 बजे उन्होंने महाराष्ट्र विधान परिषद में ध्यानाकर्षण प्रस्ताव आदि की कार्यवाही देखी। यह दौरा विधायी कार्यों के आदान-प्रदान और संसदीय प्रक्रिया के अध्ययन हेतु किया जा रहा है। महाराष्ट्र के विधान सभा अध्यक्ष व अधिकारियों से इस दौरान विधायी कार्यों पर चर्चा की। यह दौरा दोनों राज्यों की विधान सभाओं के बीच विभिन्न विषयों पर पारस्परिक समझ और सहयोग को उन्नत करने की दिशा में एक महत्त्वपूर्ण कदम है, क्योंकि महाराष्ट्र विधायिका के दो सदन हैं, इसलिए वहां की संसदीय जानकारी लाभकारी है।  

Speaker Harvindra Kalyan visited Maharashtra Vidhan Bhavan

गौरतलब है कि हाल ही में गुरुग्राम में आयोजित शहरी स्थानीय निकायों के राष्ट्रीय सम्मेलन में भी लोकतांत्रिक संस्थाओं को मजबूत करने पर सार्थक संवाद व चर्चा हुई थी। कल्याण के महाराष्ट्र दौरे में दोनों प्रदेशों की विधायी प्रणाली व परंपराओं को समझना है।