History of 2nd December

History of 2nd December (दो दिसम्बर की ऐतिहासिक घटनाये)

History of 2nd December

History of 2nd December

History of 2nd December- आज का इतिहास –  प्रत्येक दिन विश्व में कुछ न कुछ ऐसा होता है जो की एक महत्वपूर्ण इतिहास (Important History) बन जाता है जैसे, खेल जगत में रिकॉर्ड बनना, किसी प्रसिद्द व्यक्ति का जन्म व् मृत्यु, आज के दिन के महत्वपूर्ण दिवस, विज्ञान में अविष्कार, आदि । भारत (India) और विश्व (World) में आज के दिन बहुत सी ऐसी प्रमुख ऐतिहासिक घटनायें (Historical Events) हुई जिनका जिक्र आज भी इतिहास (History) के पन्नो में किया गया है।

1804 - नेपोलियन बोनापार्ट की फ्रांस के सम्राट के तौर पर ताजपोशी की गई।

1848 - फ्रांस जोसेफ प्रथम ऑस्ट्रिया के सम्राट बने।

1911 - जॉर्ज पंचम और क्वीन मैरी भारत आने वाले ब्रिटेन के पहले राजा,रानी बनें। उनके बंबई (अब मुम्बई) आगमन की याद में ही गेटवे ऑफ इंडिया बनाया गया।

1942 - पांडिचेरी (अब पुड्डुचेरी) में श्री अरविंदो आश्रम स्कूल की स्थापना हुई जिसे बाद में श्री अरविंदो इंटरनेशनल सेंटर ऑफ एजुकेशन के नाम से जाना गया।

1960 - भारतीय जनता पार्टी के राजनीतिज्ञ एवं कद्दावर नेता जगत प्रकाश नड्डा का जन्म।

1965 - सीमा सुरक्षा बल की स्थापना हुई।

1971 - संयुक्त अरब अमीरात ने ब्रिटेन से स्वतंत्र होने की घोषणा की।

1976 - फिदेल कास्त्रो क्यूबा के राष्ट्रपति बने।

1989 - विश्वनाथ प्रताप सिंह देश के सातवें प्रधानमंत्री बने।

1995 - बेरिंग्स बैंक कांड के चर्चित व्यक्ति निक लीसन को सिंगापुर के न्यायालय द्वारा साढ़े छह वर्ष की क़ैद की सज़ा।

1999 - भारत में बीमा क्षेत्र में निजी क्षेत्र के निवेश को मंजूरी मिली।

2002 - प्रशान्त महासागर के बोरा-बोरा द्वीप में एक जलते यात्री जहाज़ 'विडस्टार' से 219 लोगों को सुरक्षित बचाया गया।

2005 - पाकिस्तान सरकार ने मदरसों द्वारा धार्मिक नफ़रत फैलाने एवं आतंकवाद के लिए प्रेरणा देने वाले शिक्षा एवं साहित्य के प्रकाशन पर रोक के लिए क़ानून बनाया।

2006 - फिलीपींस में ज्वालामुखी का मलबा गिरने से 208 लोगों की मृत्यु तथा 261 लोग घायल।

2007 - पाकिस्तानी राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ़ ने 8 जनवरी के प्रस्तावित चुनावों को देखते हुए देश में विरोध प्रदर्शनों और रैलियों पर प्रतिबन्ध लगाया।

2008 - पंजाब नेशनल बैंक ने एफसीएनआर ब्याज दरों में कटौती की।

2008 - जिम्बाब्वे में हैजा के प्रकोप से 425 लोगों की मौत हुई है और अगस्त 2008 से 10,000 लोग प्रभावित हुए हैं।

2009 - ब्रिटिश के एक वरिष्ठ न्यायाधीश ने एक कथित ब्लैकमेलर को खोजने में मदद की अपील के बाद विकिपीडिया को इसकी गोपनीयता का उल्लंघन करने की आज्ञा दी।

2010 - फिलीपींस में सरकार और नेशनल डेमोक्रेटिक फ्रंट के विधायकों के बीच शांति वार्ता की सिफारिश की गई है।

2012 - उत्तरपूर्वी चीन के हेइलोंगजियांग प्रांत के एक कोयला क्षेत्र में बाढ़ के कारण 16 खनिक भूमिगत हो गए।

2014 - रेड क्रॉस के अनुसार, उत्तर पूर्वी केन्या में अल-शबाब आतंकवादियों का एक हमला कम से कम 36 लोगों की मौत के लिए जिम्मेदार है।

2014 - हिन्दी सिनेमा के प्रसिद्ध हास्य अभिनेता देवेन वर्मा का निधन।

2016 - ओकलैंड में एक नृत्य पार्टी के दौरान आग से 36 लोग मारे गए।