aaj ka itihas

History of 24 September 2023 (24 सितम्बर, 2023 की ऐतिहासिक घटनाये

Itihas3

History of 24 September 2023

History of 24  September  : आज का इतिहास –  प्रत्येक दिन विश्व में कुछ न कुछ ऐसा होता है जो की एक महत्वपूर्ण इतिहास (Important History) बन जाता है जैसे, खेल जगत में रिकॉर्ड बनना, किसी प्रसिद्द व्यक्ति का जन्म व् मृत्यु, आज के दिन के महत्वपूर्ण दिवस, विज्ञान में अविष्कार, आदि । भारत (India) और विश्व (World) में आज के दिन बहुत सी ऐसी प्रमुख ऐतिहासिक घटनायें (Historical Events) हुई जिनका जिक्र आज भी इतिहास (History) के पन्नो में किया गया है।

1688 - फ्रांस ने जर्मनी के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।

1726 - ईस्ट इंडिया कंपनी को बम्बई, कलकत्ता और मद्रास में नगर निगम और महापौर अदालतों को बनाने के लिए अधिकृत किया गया।

1789 - अमेरिका में अटॉर्नी जनरल का कार्यालय बनाया गया।

1932 - डॉ. भीमराव अंबेडकर और महात्मा गांधी के बीच पुणे की यरवडा सेंट्रल जेल में ‘दलितों’ के लिए विधानसभाओं में सीटें सुरक्षित करने को लेकर एक विशेष समझौता हुआ।

1932 - बंगाल की क्रांतिकारी राष्ट्रवादी प्रीतिलता वादेदार देश की आजादी के लिए प्राण न्यौछावर करने वाली पहली महिला बनी।

1948 - होंडा मोटर कंपनी की स्थापना।

1965 - यमन को लेकर सऊदी अरब और मिस्र के बीच समझौता।

1968 - दक्षिण अफ्रीकी देश स्वाजीलैंड संयुक्त राष्ट्र में शामिल हुआ।

1971 - ब्रिटेन ने जासूसी के आरोप में 90 रूसी राजनयिकों को निष्कासित किया।

1978 - पूर्व सोवियत संघ ने भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।

1979 - घाना ने संविधान अपनाया।

1990 - पूर्वी जर्मनी ने खुद को वारसा संधि से अलग किया।

1996 - अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन ने संयुक्त राष्ट्र में व्यापक परमाणु परीक्षण प्रतिबंध संधि पर हस्ताक्षर किये।

1996 - व्यापक परीक्षण प्रतिबंध संधि पर हस्ताक्षर होने शुरू, सं.रा. अमेरिका संधि पर हस्ताक्षर करने वाला पहला देश।

2003 - फ़्रांस के राष्ट्रपति जैक्स शिराक ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत की दावेदारी का समर्थन किया।

2005 - आई.ए.ई.ए. ने ईरानी परमाणु कार्यक्रम के मुद्दे को सुरक्षा परिषद को सौंपने का निर्णय लिया।

2007 - म्यांमार की सैन्‍य सरकार के ख़िलाफ़ राजधानी यांगून में एक लाख से अधिक लोग सड़कों पर उतरे।

2008 - चीन और नेपाल ने दूरसंचार के क्षेत्र में एक अहम अनुबन्‍ध पर हस्‍ताक्षर किया।
कपिल देव, भारतीय क्रिकेटर को थलसेनाध्यक्ष जनरल दीपक कपूर ने एक समारोह में प्रादेशिक सेना में लेफ़्टिनेंट कर्नल की मानद पदवी प्रदान की। मद्रास उच्च न्यायालय ने राजीव गांधी हत्याकांड में नलिनी और दो अन्य दोषियों की समय पूर्व रिहाई सम्बन्धी याचिका खारिज की।

2009 - देश के पहले चन्द्रयान-1 ने चाँद की सतह पर पानी खोज निकाला।

2013 - पाकिस्तान के बलूचिस्तान में 7.7 तीव्रता के भूकंप से 515 लोगों की मौत।

2014 -भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के उपग्रह मंगलयान ने मंगल ग्रह की कक्षा में सफलतापूर्वक प्रवेश किया।

यह भी पढ़ें:

History of 23 September 2023 (23 सितम्बर, 2023 की ऐतिहासिक घटनाये

यह भी पढ़ें:

History of 22 September 2023 (22 सितम्बर, 2023 की ऐतिहासिक घटनाये