aaj ka itihas
BREAKING
भगवंत मान सरकार की तरफ से बार्डर जिलों में तैनात अध्यापकों का तबादला करवाने के लिए विशेष अवसर देने का फैसला: हरजोत सिंह बैंस कैबिनेट अनमोल गगन मान ने खरड़ शहर के विभिन्न वार्डों के लोगों की समस्याएं सुनीं, अधिकांश समस्याओं का मौके पर ही किया निपटारा अजय बंगा वर्ल्ड बैंक के अध्यक्ष के रूप में आज संभाला कार्यभार, 5 साल का रहेगा टेन्योर हरियाणा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल; IAS यशेंद्र सिंह खेल निदेशक बने, सुशील सारवान को शहरी स्थानीय निकाय के निदेशक का जिम्मा, ये रही पूरी लिस्ट हरियाणा में 250 रुपए के लिए मर्डर; पूर्व सरपंच के बेटे को मौत के घाट उतारा, समझिए इस खूनी खेल का पूरा मामला

History of 23 March 2023 (23 मार्च 2023 की ऐतिहासिक घटनाये

Itihas3

History of 23 March 2023

History of 23 March : आज का इतिहास –  प्रत्येक दिन विश्व में कुछ न कुछ ऐसा होता है जो की एक महत्वपूर्ण इतिहास (Important History) बन जाता है जैसे, खेल जगत में रिकॉर्ड बनना, किसी प्रसिद्द व्यक्ति का जन्म व् मृत्यु, आज के दिन के महत्वपूर्ण दिवस, विज्ञान में अविष्कार, आदि । भारत (India) और विश्व (World) में आज के दिन बहुत सी ऐसी प्रमुख ऐतिहासिक घटनायें (Historical Events) हुई जिनका जिक्र आज भी इतिहास (History) के पन्नो में किया गया है।

1351: मोहम्मद तुगलक के भतीजे फिरोज शाह तुगलक तृतीय को राजगद्दी पर बिठाया गया।

1757: क्लाइव ने चंद्रनगर को फ्रांस के आधिपत्य से छीना।

1880: भारतीय स्वतंत्रता कार्यकर्ता बसंती देवी का जन्म।

1910: स्वतन्त्रता संग्राम के सेनानी, प्रखर चिन्तक एवं समाजवादी राजनेता डॉ राममनोहर लोहिया का जन्म।

1931: भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के क्रांतिकारी भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को अंग्रेजों ने फांसी दी।

1940: मुस्लिम लीग ने पाकिस्तान प्रस्ताव को मंजूरी दी।

1956: पाकिस्तान दुनिया का पहला इस्लामिक गणतंत्र देश बना।

1965 - सुहासिनी गांगुली का निधन हुआ

1976 - स्मृति ईरानी का जन्म हुआ।

1983 अमरीका के राष्ट्रपति रोनाल्ड रीगन ने स्ट्रैटेजिक डिफ़ेंस इनीशियेटिव या रणनीतिक रक्षा प्रबंध की घोषणा की.

1986 : केन्द्रीय आरक्षी पुलिस बल की पहली महिला कंपनी दुर्गापुर शिविर में गठित की गई।

1992 - गुरदयाल सिंह ढिल्‍लों का निधन।

1995 - रैनटो रूगीएरो विश्व व्यापार संगठन के पहले महानिदेशक नियुक्त, भारत के विश्वनाथन आनंद ने प्रोफ़ेशनल चेस एसोसियेशन कैंडीडेट्स के फ़ाइनल श्रृंखला को जीता।

1996: ताइवान में पहला प्रत्यक्ष राष्ट्रपति चुनाव हुआ, जिसमें ली तेंग हुई राष्ट्रपति बने।

1999 - पराग्वे के उपराष्ट्रपति पुई मारिया अरगाना की हत्या।

2001 - रूसी अंतरिक्ष स्टेशन 'मीर' की जल समाधि।

2003 - दक्षिण अफ़्रीका में वाडरर्स में विश्व कप क्रिकेट के फ़ाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 125 रनों से हराकर विश्व कप पर कब्ज़ा बरकरार रखा।

2006 - ऑस्ट्रेलिया ने तस्करी के आरोप में उत्तरी कोरिया के जहाज़ पोंस गू को डुबोया।

2007 - भारत विश्वकप क्रिकेट में श्रीलंका से हारा।

2008 - भारत ने जमीन से जमीन पर मार करने वाली मिसाइल 'अग्नि-1' का सफल परीक्षण किया।

ये भी पढ़ें ....

History of 22 March 2023 (22 मार्च 2023 की ऐतिहासिक घटनाये

ये भी पढ़ें ....

History of 21 March 2023 (21 मार्च 2023 की ऐतिहासिक घटनाये