aaj ka itihas

History of 21 December 2023 (21 दिसंबर, 2023 की ऐतिहासिक घटनाये

Jane-aaj-ka-itihas

History of 21 December 2023

History of 21 December : आज का इतिहास –  प्रत्येक दिन विश्व में कुछ न कुछ ऐसा होता है जो की एक महत्वपूर्ण इतिहास (Important History) बन जाता है जैसे, खेल जगत में रिकॉर्ड बनना, किसी प्रसिद्द व्यक्ति का जन्म व् मृत्यु, आज के दिन के महत्वपूर्ण दिवस, विज्ञान में अविष्कार, आदि । भारत (India) और विश्व (World) में आज के दिन बहुत सी ऐसी प्रमुख ऐतिहासिक घटनायें (Historical Events) हुई जिनका जिक्र आज भी इतिहास (History) के पन्नो में किया गया है।

1784 : जॉन जे अमेरिका के पहले विदेश मंत्री बने।

1898: रसायन शास्त्री पियरे और उनकी पत्नी मेरी क्यूरी ने रेडियम की खोज की। इसका इस्तेमाल कैंसर के इलाज के लिए भी होता है। दोनों को 1903 में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

1910 : इंग्लैंड के हुलटन में कोयला खदान विस्फोट में 344 श्रमिकों की मौत।

1914 : अमेरिका में पहली मूक हास्य फीचर फिल्म ‘तिल्लीस पंचर्ड रोमांस’ रिलीज हुई।

1921 : अमेरिकी उच्चतम न्यायालय ने धरना प्रदर्शन और काम रोकने को असंवैधानिक घोषित किया।

1923 : ब्रिटेन के संरक्षित राज्य के दर्जे से मुक्त होकर नेपाल पूर्ण स्वतंत्र देश बना।

1931: अर्थर वेन का बनाया दुनिया का पहला क्रॉसवर्ड न्‍यूयॉर्क वर्ल्‍ड अखबार में प्रकाशित हुआ।

1937: स्नोवाइट एंड सेवन ड्वॉर्फ्स नाम की कार्टून मूवी रिलीज हुई। दुनिया की इस पहली फुल लेंथ एनिमेटेड फीचर फिल्म ने वॉल्ट डिज्नी को दुनिया के सबसे इनोवेटिव और क्रिएटिव मूवी मेकर के रूप में स्थापित किया।

1949 : पुर्तगाली शासकों ने इंडोनेशिया को संप्रभु राष्ट्र घोषित किया।

1952 : सैफुद्दीन किचलू तत्कालीन सोवियत संघ का लेनिन शांति पुरस्कार पाने वाले पहले भारतीय बने।

1963 : जाने-माने फिल्म अभिनेता गोविंदा का जन्म।

1968: फ्लोरिडा के केप केनेडी स्पेस सेंटर से अपोलो-8 को लॉन्च किया गया था। ये पहला मौका था जब कोई इंसान ग्रेविटेशनल फोर्स को चुनौती देकर धरती की कक्षा से बाहर गया था।

1971: कर्ट वॉल्डहाइम संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के चौथे महासचिव चुने गए। वॉल्डहाइम ने 1 जनवरी 1972 से काम शुरू किया। वॉल्डहाइम 1918 में 21 दिसंबर को ही पैदा हुए थे

1974: पनडुब्बी प्रशिक्षण देने वाले देश के पहले जंगी जहाज INS सतवाहन काे आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में नौसेना में शामिल किया गया।

1975 : मेडागास्कर में संविधान लागू हुआ।

1988 : स्कॉटलैंड की सीमा के नजदीक लॉकरबी शहर में एक पैनएम का जंबो जेट 258 यात्रियों के साथ दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

1991 : कज़ाकिस्तान की राजधानी अल्मा अता में 11 सोवियत गणराज्यों द्वारा राष्ट्रमंडल का गठन।

1998 : नेपाली प्रधानमंत्री गिरिजा प्रसाद कोइराला का इस्तीफ़ा।

2002 : ब्रिटेन ने धमकी के बाद बोगोटा का दूतावास बंद किया।

2007: सोशल एक्टिविस्ट, कवि हरिवंश राय बच्चन की पत्नी और बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन की मां तेजी बच्चन का निधन।

2007: चीन के दक्षिणी यूनैन प्रान्त के कुनमिंग मिलिट्री एकेडमी में भारत व चीन के बीच पहला साझा अभ्यास शुरू।

2008: तत्कालीन कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और बॉलीवुड स्टार शाहरुख ख़ान को अमेरिका पत्रिका न्यूज वीक ने दुनिया के 50 शक्तिशाली लोगों की सूची में शामिल किया।

2011 : देश के जाने-माने परमाणु वैज्ञानिक पी के आयंगर का निधन।

2012: साउथ कोरिया के सिंगर साई का गाना ‘गंगनम स्टाइल’ यूट्यूब पर एक अरब बार देखे जाने वाला पहला वीडियो बना।

यह भी पढ़ें:

History of 16 December 2023 (16 दिसंबर, 2023 की ऐतिहासिक घटनाये

History of 15 December 2023 (15 दिसंबर, 2023 की ऐतिहासिक घटनाये