History of 19 December

History of 19 December (19 दिसम्बर की ऐतिहासिक घटनाये)

01-Aaj-Ka-Rashifal1

History of 19 December

History of 19 December- आज का इतिहास –  प्रत्येक दिन विश्व में कुछ न कुछ ऐसा होता है जो की एक महत्वपूर्ण इतिहास (Important History) बन जाता है जैसे, खेल जगत में रिकॉर्ड बनना, किसी प्रसिद्द व्यक्ति का जन्म व् मृत्यु, आज के दिन के महत्वपूर्ण दिवस, विज्ञान में अविष्कार, आदि । भारत (India) और विश्व (World) में आज के दिन बहुत सी ऐसी प्रमुख ऐतिहासिक घटनायें (Historical Events) हुई जिनका जिक्र आज भी इतिहास (History) के पन्नो में किया गया है।

1154- किंग हेनरी द्वितीय इंग्लैंड के सम्राट बने।

1842- अमेरिका ने हवाई को प्रांत के रूप में मान्यता दी।

1860- 1848 से 1856 तक भारत के गवर्नर जनरल रहे लार्ड डलहौजी का निधन।

1899 -मानवाधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले अमेरिकी नेता मार्टिन लूथर किंग सीनियर का जन्मदिन।

1919- अमेरिका में मौसम विज्ञान सोसायटी की स्थापना हुई।

1927- उत्तर प्रदेश ऑटोमोबाइल संघ की स्थापना हुई।

1927- महान स्वतन्त्रता सेनानी राम प्रसाद बिस्मिल, अशफाकुल्लाह खां और रोशन सिंह को अंग्रेजों ने फांसी दे दी।

1934 -भारत की प्रथम महिला राष्ट्रपति प्रतिभा देवी सिंह पाटिल का जन्म।

1941- जर्मन तानाशाह एडोल्फ हिटलर ने सेना की पूरी कमान अपने हाथ में ले ली।

1961- गोवा को पुर्तगाल की गुलामी से आजादी मिली।

1969- पूर्व क्रिकेटर नयन मोंगिया का जन्मदिन।

1974- ऑस्ट्रेलिया के क्रिकेट खिलाड़ी एवं कप्तान रिकी पोंटिंग‎ का जन्म।

1983 - ब्राजील के शहर रियो डि जेनेरियो से फुटबॉल के फीफा विश्व कप की चोरी हो गई।

1984- ब्रिटेन और चीन के बीच ब्रितानी उपनिवेश हांगकांग 1997 में चीन को सौंपने पर समझौता।

1984- भोपाल गैस त्रासदी में 2500 लोगों की मौत।

2003- लीबिया ने रासायनिक हथियारों को ख़त्म करने की घोषणा की।

2003 - संयुक्त राज्य अमेरिका ने कश्मीर समस्या को संयुक्त राष्ट्र प्रस्तावों के तहत हल करने की पाकिस्तान की मांग छोड़ने का स्वागत किया।

2012- पार्क ग्युन हे दक्षिण कोरिया की पहली महिला राष्ट्रपति बनी।

2016- जर्मनी की राजधानी बर्लिन के क्रिसमस बाजार में हमला, कई लोगों की मौत।

2016- लेखक और गाँधीवादी पर्यावरणविद् अनुपम मिश्र का निधन।

 

ये भी पढ़ें...

ये भी पढ़ें...