aaj ka itihas

History of 14 April 2024 (14 अप्रैल, 2024 की ऐतिहासिक घटनाये

Itihas

History of 14 April 2024

History of  14 April : आज का इतिहास –  प्रत्येक दिन विश्व में कुछ न कुछ ऐसा होता है जो की एक महत्वपूर्ण इतिहास (Important History) बन जाता है जैसे, खेल जगत में रिकॉर्ड बनना, किसी प्रसिद्द व्यक्ति का जन्म व् मृत्यु, आज के दिन के महत्वपूर्ण दिवस, विज्ञान में अविष्कार, आदि । भारत (India) और विश्व (World) में आज के दिन बहुत सी ऐसी प्रमुख ऐतिहासिक घटनायें (Historical Events) हुई जिनका जिक्र आज भी इतिहास (History) के पन्नो में किया गया है

1659-औरंगजेब ने दिल्ली पर हुकूमत की लड़ाई में दारा को हराया।

1862-गुजरात के प्रमुख सार्वजनिक कार्यकर्त्ता प्रभाशंकर पाटनी का जन्म।

1865-अमेरिका के 16वें राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन को वाशिंगटन के 'फोर्ड थिएटर' में गोली मार दी गई। उन्होंने अगले दिन सुबह दम तोड़ दिया।

1891-भारत के संविधान निर्माता, महान वकील और दलितों के मसीहा बी.आर. आंबेडकर का जन्म।

1900-पेरिस विश्व प्रदर्शनी खुली।

1912-ब्रिटेन का आलीशान पोत टाइटैनिक हिमखंड से टकराया।

1919-हिन्दी फ़िल्मों की प्रसिद्ध पार्श्वगायिका शमशाद बेगम का जन्म।

1944-गोला बारूद से लदे पोत एस एस फोर्ट स्टाइकिन में बम्बई की विक्टोरिया गोदी में विस्फोट हो गया। इसमें 1200 लोग मारे गए।

1958-सोवियत उपग्रह स्पूतनिक-2 अपने अंतरिक्ष अभियान के 162 दिन बाद नष्ट हुआ।

1963-हिन्दी के एक प्रमुख साहित्यकार राहुल सांकृत्यायन का निधन।

1981-पहला अंतरिक्ष यान कोलंबिया 1 वापस धरती पर लौटा।

1988-सोवियत संघ ने अमेरिका, पाकिस्तान और अफ़गानिस्तान के साथ जिनीवा में एक समझौते पर हस्ताक्षर कर अफगानिस्तान से अपनी सेना की वापसी पर सहमति जताई।

1989-कैप्टन रंजन रॉय और उनकी पत्नी लैफ्टिनेंट कमांडर रूपाली राय ने मारुति कार से दुनिया का चक्कर लगाने के अपने अनूठे अभियान की शुरुआत की।

1995-यूक्रेन में स्थित चेरनोबिल परमाणु ऊर्जा संयंत्र वर्ष 2000 तक बंद करने की घोषणा।

1995-भारत चौथी बार एशिया कप क्रिकेट चैंपियन बना।

1999-मलेशिया के अपदस्थ उपप्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम को भ्रष्टाचार के मामले में छह वर्ष क़ैद की सज़ा।

2000-रूस की संसद ने संयुक्त राज्य अमेरिका और रूस के बीच 'स्टार्ट-2' परमाणु शस्त्र कटौती संधि का अनुमोदन किया।

2002-अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय में मुकदमें का सामना कर रहे सर्बियाई नेता का निधन।

2003-इजरायल के प्रधानमंत्री एरियल शैरोन पश्चिमी तट से कुछ यहूदी बस्तियाँ हटाने पर सहमत।

2004-अमेरिकी राष्ट्रपति जार्ज बुश ने ईराक को दूसरा वियतनाम न बनने देने की घोषणा की।

2005-भारत और अमेरिका ने अपने-अपने उड़ान क्षेत्र एक-दूसरे की एयरलाइनों के लिए खोलने का ऐतिहासिक समझौता किया।

2006-चीन में प्रथम बौद्ध विश्व सम्मेलन शुरू।

2008-भारत में कोलकाता और बांग्लादेश में ढाका के बीच 1965 के बाद पहली बार यात्री रेल सेवा की शुरुआत।

2010-पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड और उड़ीसा में चक्रवाती तूफ़ान में 123 लोगों की मृत्यु हो गई।

2011-राष्ट्रीय सुरक्षा सूचकांक (एनएसआई) द्वारा हाल ही में किए सर्वेक्षण में भारत को दुनिया का पांचवा सर्वाधिक शक्तिशाली देश माना गया।

2013-सोमालिया के मोगादिशु में आतंकवादी हमले में 20 लोग मरे।

2014-इस्लामी संगठन बोको हराम ने नाइजीरिया में चिबोक स्थित एक बोर्डिंग स्कूल से 275 लड़कियों का अपहरण कर लिया। इसकी दुनियाभर में भर्त्सना हुई।

2017-जम्मू और कश्मीर के राज्यपाल गिरीश चन्द्र सक्सेना का निधन।

2022-भारतीय हिन्दी सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्री और एक अच्छी प्रोड्यूसर मंजू सिंह का निधन।

 

यह भी पढ़ें:

History of 13 April 2024 (13 अप्रैल, 2024 की ऐतिहासिक घटनाये

History of 11 April 2024 (11 अप्रैल, 2024 की ऐतिहासिक घटनाये

History of 10 April 2024 (10 अप्रैल, 2024 की ऐतिहासिक घटनाये