aaj ka itihas

History of 06 July 2023 (06 जुलाई, 2023 की ऐतिहासिक घटनाये

Jane-aaj-ka-itihas

History of 06 July 2023

History of 06 July : आज का इतिहास –  प्रत्येक दिन विश्व में कुछ न कुछ ऐसा होता है जो की एक महत्वपूर्ण इतिहास (Important History) बन जाता है जैसे, खेल जगत में रिकॉर्ड बनना, किसी प्रसिद्द व्यक्ति का जन्म व् मृत्यु, आज के दिन के महत्वपूर्ण दिवस, विज्ञान में अविष्कार, आदि । भारत (India) और विश्व (World) में आज के दिन बहुत सी ऐसी प्रमुख ऐतिहासिक घटनायें (Historical Events) हुई जिनका जिक्र आज भी इतिहास (History) के पन्नो में किया गया है।

1483- रिचर्ड तृतीय इंग्लैंड के राजा बने।

1787- पश्चिम बंगाल के शिवपुर में भारतीय वनस्पति उद्यान की स्थापना।

1885-फ्रांस के लुई पाश्चर ने रेबिज के टीके का सफलतापूर्वक परीक्षण किया।

1901- जनसंघ के संस्थापक एवं प्रखर राष्ट्रवादी राजनेता राजनीतिज्ञ श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जन्म।

1905- प्रख्यात समाज सुधारक लक्ष्मीबाई केलकर का जन्म।

1935- तिब्बत के अध्यात्मिक गुरु दलाई लामा का जन्म।

1944- सुभाष चंद्र बोस ने महात्मा गांधी को नेताजी पहली बार ‘राष्ट्रपिता’ के नाम से संबोधित किया।

1961- मोजाम्बिक के निकट पुर्तगाल के जहाज में विस्फोट, 300 लोगों की मौत।

1964- अफ्रीका महाद्वीप का देश मलावी ब्रिटेन से आज़ाद हुआ।

1986- 'बाबूजी' के नाम से प्रसिद्ध भारतीय राजनेता जगजीवन राम का निधन।

1997- प्रसिद्ध फिल्म निर्माता-निर्देशक चेतन आनंद का निधन।

2002- अफगानिस्तान के उपराष्ट्रपति अब्दुल कादिर की काबुल में हत्या।

2002- भारत के प्रसिद्ध उद्योगपति धीरूभाई अंबानी का निधन।

2006- वर्ष 1962 के भारत-चीन युद्ध के बाद बंद किये गये नाथुला दर्रे को 44 वर्ष बाद को खोला गया।

2009- जद्रांका कोसोर क्रोएशिया की पहली महिला प्रधानमंत्री बनीं।

2012- पाकिस्तान में बंदूकधारियों ने 18 लोगों की हत्या की।

2013- नाइजीरिया में आतंकवादियों ने स्कूल पर हमला करके 42 लोगों की हत्या की।

2014- इजरायली वायु सेना ने गाजा पट्टी पर हमला किया जिसमे हमास के सात सदस्य मारे गये।

यह भी पढ़ें:

History of 05 July 2023 (05 जुलाई, 2023 की ऐतिहासिक घटनाये

यह भी पढ़ें:

History of 04 July 2023 (04 जुलाई, 2023 की ऐतिहासिक घटनाये