Historical significance of today's date '9th July'
BREAKING
चंडीगढ़ के उद्योगपति एमपी चावला की बड़ी जीत; डा. लाल पैथ लैब से खाली कराया अपना परिसर, कोर्ट के आदेश से कब्जा हटा, पढ़िए चंडीगढ़ के धनास में निकली जगन्नाथ रथ यात्रा; 'महाप्रभु' की जय-जयकार से गूंजा क्षेत्र, भक्ति भाव में झूमते दिखे लोग, गजब उल्लास दिखा 11 लड़कियों से शादी के लिए 1900 लड़कों का आवेदन; इंटरव्यू के बाद 11 सिलेक्ट, लड़कियों की राय ली, घर-रोजगार को देखा गया CM भगवंत मान की आज मैरिज एनिवर्सरी; पत्नी गुरप्रीत कौर ने लिखा- मेरे हमसफ़र को शादी की सालगिरह मुबारक, आप बुलंदियों पर रहें पंजाब में यात्रियों से भरी बस पलटी; कई लोगों की मौत से हाहाकार, कार से टक्कर के बाद हुआ भीषण हादसा, CM मान ने जानकारी ली

आज की तारीख '9 जुलाई' का ऐतिहासिक महत्व

Historical significance of today's date '9th July'

Historical significance of today's date '9th July'

Historical importance of today's date – प्रत्येक दिन विश्व में कुछ न कुछ ऐसा होता है जो की एक महत्वपूर्ण इतिहास (Important History) बन जाता है जैसे, खेल जगत में रिकॉर्ड बनना, किसी प्रसिद्द व्यक्ति का जन्म व् मृत्यु, आज के दिन के महत्वपूर्ण दिवस, विज्ञान में अविष्कार, आदि । भारत (India) और विश्व (World) में आज के दिन बहुत सी ऐसी प्रमुख ऐतिहासिक घटनायें (Historical Events) हुई जिनका जिक्र आज भी इतिहास (History) के पन्नो में किया गया है । 

1533 - धार्मिक उपदेशक चैतन्य देव का निधन।

1816 - दक्षिणी अमरीकी देश अर्जेटीना ने स्पेन से स्वतंत्रता हासिल की।

1852 - कनाडा के मांट्रियल शहर में 1100 निर्माणाधीन स्थल भयानक आग की चपेट में आने से राख हो गये।

1875 - बम्बई स्टॉक एक्सचेंज की स्थापना हुई।

1877 - पहले विंबल्डन टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन हुआ।

1925 - प्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेता, फिल्म निर्माता और निर्देशक गुरुदत्त का जन्म।

1944 - नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने भारत की आजादी के लिए आजाद हिंद फौज का नेतृत्व स्वीकार किया।

1951 - प्रथम पंचवर्षीय योजना (1951-56)की शुरुआत हुई।

1969- वन्यजीव बोर्ड की तरफ से शेर को देश का राष्ट्रीय पशु चुना गया।

1972 - तत्कालीन सोवियत रूस ने भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।

1991 - दक्षिण अफ्रीका को ओलंपिक खेलों में दोबारा भाग लेने की अनुमति मिली।

2002 - इथोपिया की राजधानी आदिस अबाबा में अफ्रीकी संघ की स्थापना। दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति थाबो म्बेकी इसके पहले अध्यक्ष बने।

2006 - साइबेरिया के इरकुर्त्सक हवाई अड्डे के रनवे पर शिबिर एयरलाइंस ए 310 के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से कम से कम 122 लोगों की मौत।

2011 - दक्षिण सूडान ने सूडान से स्वतंत्रता हासिल की।