ऐतिहासिक की ताज़ा ख़बर (03-9-2022) : Historical significance of today's date '03 September'

आज की तारीख ‘03 सितंबर’ का ऐतिहासिक महत्व

ऐतिहासिक की ताज़ा ख़बर (03-9-2022)

Historical significance of today's date '03 September'

ऐतिहासिक की ताज़ा ख़बर (03-9-2022) -  प्रत्येक दिन विश्व में कुछ न कुछ ऐसा होता है जो की एक महत्वपूर्ण इतिहास (Important History) बन जाता है जैसे, खेल जगत में रिकॉर्ड बनना, किसी प्रसिद्द व्यक्ति का जन्म व् मृत्यु, आज के दिन के महत्वपूर्ण दिवस, विज्ञान में अविष्कार, आदि । भारत (India) और विश्व (World) में आज के दिन बहुत सी ऐसी प्रमुख ऐतिहासिक घटनायें (Historical Events) हुई जिनका जिक्र आज भी इतिहास (History) के पन्नो में किया गया है । 

1650: इंग्लैंड और स्कॉटलैंड के बीच डनबर की लड़ाई।

1791: फ्रांस की नेशनल एसेंबली ने फ्रांसीसी संविधान को पारित किया।

1783: अमेरिका और ब्रिटेन के बीच पेरिस की संधि के साथ युद्ध समाप्त हो गया।

1833: अमेरिका में पहली सफल समाचार पत्र ‘न्यूयार्क सन’ बेंजामिन एच डे के द्वारा शुरू किया गया।

1900 : रूसी सेना ने आमूर नदी पर नियंत्रण स्थापित किया।

1918: प्राचीन इस्लामी नगर दमिश्क़ पर ब्रिटेन की सेना का अधिकार हो गया।

1921: बेल्जियम में कम्युनिस्ट पार्टी की स्थापना हुई।

1924: चीन में गृह युद्ध की शुरुआत हुई।

1939: जर्मनी के पोलैंड पर चढ़ाई करने के दो दिन बाद ब्रिटेन-फ्रांस ने उसके खिलाफ जंग का ऐलान किया।

1939 : ब्रिटिश प्रधानमंत्री नेविले चेम्बरलिन द्वारा एक रेडियो प्रसारण पर ब्रिटेन और फ्रांस का जर्मनी के खिलाफ युद्ध की घोषणा करने के साथ ही द्वितीय विश्व युद्ध शुरू हुआ।

1943: दूसरे विश्व युद्ध के दौरान मित्र राष्ट्रों ने इटली पर हमला किया।

1943: द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान इटली ने हथियार डालने के समझौते पर हस्ताक्षर किये।

1964: अमेरिकी अटॉर्नी जनरल रॉबर्ट केनेडी ने इस्तीफा दिया।

1971: कतर स्वतंत्र राष्ट्र बना।

1984: दक्षिण अफ्रीका ने संविधान अंगीकार किया।

1984: फिलिपीन्स में आये भयानक तूफान की वजह से करीब 1300 लोगों की मौत और सैकड़ों घायल।

2003: पाकिस्तान सरकार द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो पर देशद्रोह का मुकदमा चलाने का निर्णय।

2006: यूरोप का पहला त्रिवर्षीय चंद्र मिशन समाप्त।

2007 : बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री ख़ालिदा जिया और उनके सबसे छोटे पुत्र अराफ़ात रहमान कोको को भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ़्तार किया गया।