Historical importance of today's date '27 August'

आज की तारीख '27 अगस्त' का ऐतिहासिक महत्व

Historical importance of today's date '27 August'

Historical importance of today's date '27 August'

Historical importance of today's date – प्रत्येक दिन विश्व में कुछ न कुछ ऐसा होता है जो की एक महत्वपूर्ण इतिहास (Important History) बन जाता है जैसे, खेल जगत में रिकॉर्ड बनना, किसी प्रसिद्द व्यक्ति का जन्म व् मृत्यु, आज के दिन के महत्वपूर्ण दिवस, विज्ञान में अविष्कार, आदि । भारत (India) और विश्व (World) में आज के दिन बहुत सी ऐसी प्रमुख ऐतिहासिक घटनायें (Historical Events) हुई जिनका जिक्र आज भी इतिहास (History) के पन्नो में किया गया है । 

1604- अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में गुरु ग्रंथ साहिब की स्थापना की गई।

1781-हैदर अली ने ब्रिटिश सेना के खिलाफ पल्लीलोर का युद्ध लड़ा।

1870- भारत के पहले मजदूर संगठन के रूप में श्रमजीवी संघ की स्थापना की गई।

1939- जेट इंधन वाले विश्व के पहले विमान ने जर्मनी से पहली उड़ान भरी।

1976- भारतीय सेना की प्रथम महिला जनरल मेजर जनरल जी अली राम मिलिट्री नर्सिंग सेवा की निदेशक नियुक्त हुईं।

1982- आनंदमयी मां का निधन।

1990- वाशिंगटन स्थित इराकी दूतावास के 55 में से 36 कर्मचारियों को अमेरिका ने निष्कासित कर दिया।

1991- मालदोवा ने सोवियत संघ से आजाद होने की घोषणा की।

1999- सोनाली बनर्जी भारत की प्रथम महिला मैरिन इंजीनियर बनीं।

2003- करीब 60 हजार वर्षों के अंतराल के बाद मंगल पृथ्वी के सबसे नजदीक पहुंचा।

2006- सुप्रसिद्ध भारतीय निर्देशक, निर्माता और पटकथा लेखक ऋषिकेश मुखर्जी का निधन।

2009- सुश्री मायावती तीसरी बार बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष चुनी गयीं।

2013- उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में दो धार्मिक समुदायों के बीच दंगे भड़के।