Historical importance of today's date '24 August'

आज की तारीख '24 अगस्त' का ऐतिहासिक महत्व

प्रत्येक दिन विश्व में कुछ न कुछ ऐसा होता है जो की

Historical importance of today's date '24 August'

Historical importance of today's date – प्रत्येक दिन विश्व में कुछ न कुछ ऐसा होता है जो की एक महत्वपूर्ण इतिहास (Important History) बन जाता है जैसे, खेल जगत में रिकॉर्ड बनना, किसी प्रसिद्द व्यक्ति का जन्म व् मृत्यु, आज के दिन के महत्वपूर्ण दिवस, विज्ञान में अविष्कार, आदि । भारत (India) और विश्व (World) में आज के दिन बहुत सी ऐसी प्रमुख ऐतिहासिक घटनायें (Historical Events) हुई जिनका जिक्र आज भी इतिहास (History) के पन्नो में किया गया है । 

1215 – पोप इनोंसेंट तृतीय ने ब्रिटेन के ऐतिहासिक मैग्नाकार्टा को अवैध करार दिया।

1456 – जर्मनी में छापामशीन से बाइबिल की पहली प्रति छापी गई। इसे गुटेनबर्ग बाइबिल के नाम से भी जाना जाता है।

1600 – ईस्ट इंडिया कम्पनी का पहला जहाज ‘हेक्टर’ सूरत के तट पर पहुंचा।

1690 – जॉब कार्नोक ने कलकत्ता (अब कोलकाता) शहर की आघारशिला रखी।

1816 – सेंट लुईस की संधि पर सेंट लुईस, मिसौरी में हस्ताक्षर किए।

1820 – एक संवैधानिक विद्रोह ओपोर्टो पुर्तगाल में समाप्त हो गया।

1853 – पहली बार न्यूयॉर्क शेफ जॉर्ज क्रम ने आलू का चिप्स बनाया।

1456 – जर्मनी में छापामशीन से बाइबिल की पहली प्रति छापी गई, इसे गुटेनबर्ग बाइबिल के नाम से भी जाना जाता है।

1814 – ब्रिटिश कर्मियों ने व्‍हाइट हाउस को आग के हवाले कर दिया।

1891 – थॉमस एडिसन ने काइनेटोग्राफिक कैमरा और कइनेटोस्‍कोप के लिए पेटेंट आवेदन दाखिल कराया. यही तकनीक आगे चलकर चलचित्र में तब्‍दील हुई।

1908 – क्रांतिकारी राजगुरू का जन्‍म।

1914 - प्रथम विश्व युद्ध में जर्मन सेना ने नैमूर पर कब्जा किया।

1954 – ब्राज़ील के राष्ट्रपति गेटुलियो वर्गास ने इस्तीफ़ा देने के बाद आत्महत्या की।

1969 - वी.वी. गिरि देश के चौथे राष्ट्रपति बने।

1993 – पॉप स्टार माइकल जैक्सन के ख़िलाफ़ लॉस एंजेल्स पुलिस ने यौन शोषण के आरोपों की जांच शुरू की थी।

1999 - पाकिस्तान ने करगिल ऑपरेशन के दौरान भारत द्वारा पकड़े गए आठ युद्धबंदियों को युद्धबंदी मानने से इंकार किया।

2000 - बंगलादेश के पूर्व राष्ट्रपति मुहम्मद इरशाद को पांच वर्ष की सज़ा दी गयी।

2008 – बीजिंग में 29वें ओलंपिक का समापन हुआ।

2014 – हॉलीवुड के दिग्‍गज अभिनेता सर रिचर्ड एटनबरा का निधन।

2015 – अमेरिकी फुटबॉल खिलाड़ी और कोच चार्ली कॉफी का निधन।

2019 - वरिष्ठ भारतीय जनता पार्टी नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अरूण जेटली का निधन।