Hisar Roadways Employees

हिसार रोडवेज डिपो का मेन गेट बंद, कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन

undefined

Hisar Roadways Employees

हिसार में संझा संघर्ष समिति के आह्वान पर रोडवेज कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर रविवार को हिसार रोडवेज डिपो के मुख्य गेट पर जोरदार प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने सुबह 10 बजे से डिपो का मेन गेट बंद कर दिया, जिसके कारण बसों की आवाजाही पूरी तरह प्रभावित रही। न तो कोई बस डिपो से बाहर निकल सकी और न ही अंदर प्रवेश कर पाई, जिससे यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों ने बताया कि वे पिछले 11 दिनों से अपनी 15 सूत्रीय मांगों को लेकर धरने पर बैठे हैं, लेकिन अब तक सरकार और विभाग की ओर से कोई समाधान नहीं निकला है। कर्मचारियों ने पहले ही चेतावनी दी थी कि मांगें पूरी नहीं होने पर 25 मई को डिपो का मुख्य गेट बंद किया जाएगा।

कर्मचारी नेताओं ने कहा कि उनकी मांगों का ज्ञापन पहले ही हिसार रोडवेज जीएम को सौंपा जा चुका है, लेकिन प्रशासन की ओर से कोई सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई। इससे कर्मचारियों में भारी नाराजगी है।

प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द मांगों का समाधान नहीं किया गया तो 29 मई को पूरे हरियाणा के सभी रोडवेज डिपो पर चार घंटे का धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इसके बाद भी मांगें नहीं मानी गईं तो हिसार डिपो में चक्का जाम के साथ पूरे प्रदेश में बड़ा आंदोलन शुरू किया जा सकता है।