हिसार जिला सैन सभा का बड़ा फैसला, प्रमुख पदों के चुनाव के लिए 10वीं पास होना जरूरी
- By Gaurav --
- Monday, 11 May, 2026
Hisar District Sain Sabha
District Sain Sabha ने संगठन में पारदर्शिता और शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बड़ा निर्णय लिया है। अब सभा के प्रधान, महासचिव, उप-प्रधान, सह-सचिव और कोषाध्यक्ष समेत सभी प्रमुख पदों पर चुनाव लड़ने के लिए उम्मीदवार का कम से कम 10वीं पास होना अनिवार्य होगा।
यह फैसला आयोजित बैठक में सभा के प्रधान Rammehar Harikot और महासचिव Naresh Selpad की अध्यक्षता में लिया गया।
सभा के संरक्षक Dr. Rajkumar Dinodiya ने बताया कि यह निर्णय हरियाणा के पंचायती राज चुनावों में लागू शैक्षणिक योग्यता की तर्ज पर लिया गया है। उन्होंने कहा कि डिजिटल और आधुनिक दौर में समाज का नेतृत्व करने वाले लोगों का शिक्षित होना जरूरी है, ताकि वे सरकारी योजनाओं, बजट प्रबंधन और डिजिटल कार्यप्रणाली को बेहतर तरीके से समझ सकें।
हालांकि, सदस्य या मतदाता बनने के लिए किसी शैक्षणिक योग्यता की आवश्यकता नहीं होगी। वहीं सलाहकार और शोभित पदों पर कम पढ़े-लिखे लोगों को भी जिम्मेदारी दी जा सकेगी।
बैठक में संगठन की कार्यप्रणाली को अधिक अनुशासित और पारदर्शी बनाने पर भी जोर दिया गया। निर्णय लिया गया कि भविष्य में बैठकों में अनुशासनहीनता करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
इसके अलावा सदस्यता दोबारा शुरू करने, पुराने सदस्यों से 100 रुपये वार्षिक नवीनीकरण शुल्क लेने, धर्मशाला में 5 किलोवाट का सोलर सिस्टम लगाने, आधुनिक लाइब्रेरी बनाने, 25 नई कुर्सियां खरीदने और मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित करने जैसे कई महत्वपूर्ण फैसले भी लिए गए।
सभा ने यह भी निर्णय लिया कि समाज का पैसा जमा न करवाने और रसीद-बिल बुक जमा न करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी