हिमाचल राज्यसभा का 'रण': शिमला पहुँचीं प्रियंका गांधी, छराबड़ा में कसी सियासी घेराबंदी

हिमाचल राज्यसभा का 'रण': शिमला पहुँचीं प्रियंका गांधी, छराबड़ा में कसी सियासी घेराबंदी

Priyanka-Gandhi-1772693051237_v

Himachal Rajya Sabha battle: Priyanka Gandhi arrives in Shimla

शिमला। हिमाचल प्रदेश में राज्यसभा चुनाव के लिए चली खींचतान के बीच अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव व वायनाड से सांसद प्रियंका वाड्रा शिमला पहुंची हैं। वह होली के दिन शाम के समय शिमला पहुंची और छराबड़ा में अपने घर पर ठहरी हुई हैं। सूत्रों के अनुसार, प्रियंका गांधी का अगले दो से तीन दिन शिमला रुकने का कार्यक्रम हैं।

छराबड़ा में अपने घर पर रुकीं

प्रियंका वाड्रा चंडीगढ़ तक फ्लाइट से पहुंची और वहां से सड़क मार्ग से होते हुए शिमला आईं। उनके निजी दौरे को गोपनीय रखा गया है। शिमला से लगभग 12 किलोमीटर दूर छराबड़ा में प्रियंका वाड्रा का अपना घर है। प्रियंका के दौरे को देखते हुए पुलिस ने छराबड़ा में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है।

दो साल पहले हुए घटनाक्रम से सबक

बताया जा रहा है कि दो साल पहले जो घटनाक्रम हुआ था, ऐसा कहीं फिर से न हो, इस पर नजर बनाए रखने के लिए प्रियंका शिमला पहुंची हैं। राज्यसभा चुनाव के लिए आज नामांकन किया जाएगा। कोई विद्रोही पर्चा न भर दे, इस पर पार्टी की नजर बनी हुई है। 

हाईकमान ने लिया चौंकाने वाला फैसला

कांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन के दिन प्रत्याशी की घोषणा की है। कई दिग्गज नेता राज्यसभा जाने की तैयारी में थे, लेकिन पार्टी हाईकमान ने चौंकाते हुए युवा नेता अनुराग शर्मा को टिकट थमाया है। 

कांग्रेस ने आनंद शर्मा और प्रतिभा सिंह जैसे दिग्गज नेताओं को दरकिनार कर युवा चेहरे पर दांव खेला है। पवन खेड़ा, सुप्रिया व रजनी पाटिल का नाम अंदरखाते उठ रहे विद्रोह के कारण शांत हो गया।