भाजपा नेता संजय टंडन से मिले हिमाचल प्रदेश के नवनियुक्त कन्वीनर, 25 सदस्यीय मंडल को `अभेद योजना' बताकर किया मार्गदर्शन

भाजपा नेता संजय टंडन से मिले हिमाचल प्रदेश के नवनियुक्त कन्वीनर, 25 सदस्यीय मंडल को `अभेद योजना' बताकर किया मार्गदर्शन

Abheda Yojana

Abheda Yojana

चंडीगढ़। Abheda Yojana: चंडीगढ़ प्रदेश भाजपा के पूर्व अध्यक्ष एवं हिमाचल प्रदेश भाजपा के सह-प्रभारी संजय टंडन से आज हिमाचल प्रदेश प्रकोष्ठ के नवनियुक्त कन्वीनर शिवेंद्र मंडोतरा समेत 25 सदस्यीय मंडल ने मुलाकात की। प्रकोष्ठ कन्वीनर शिवेंद्र मंडोतरा ने भाजपा नेता संजय टंडन से आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के संबंध में चर्चा कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। 

भाजपा नेता संजय टंडन ने हिमाचल प्रदेश की अपनी टीम के उक्त कार्यकर्ताओं/नेताओं को चुनाव संबंधी रणनीति से अवगत कराया। साथ ही उन्हें उस `अभेद कार्य योजना' की जानकारी दी, जिसके माध्यम से न केवल हिमाचल बल्कि चंडीगढ़ में रहने वाले हिमाचल वासियों को भी साथ जोड़ा जाना है। उन्होंने बैठक में ट्राईसिटी के उन हिमाचल वासियों को भी साथ लेकर चलने के निर्देश दिए, जो हिमाचल प्रदेश के वोटर होने के साथ भाजपा के निष्ठावान कार्यकर्ताओं के रूप में भी सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। 

भाजपा नेता संजय टंडन और हिमाचल प्रदेश के नवनियुक्त प्रकोष्ठ कन्वीनर शिवेंद्र मंडोतरा समेत अन्यों ने आगामी समय में चंडीगढ़ में रहने वाले 14 प्रतिशत हिमाचल वासियों के साथ क्लस्टर मीटिंग करने बारे भी चर्चा की। साथ ही ट्राईसिटी की हिमाचल संबंधी उन 17 कार्यवाहक सभाओं बारे विचार-विमर्श किया, जो चंडीगढ़ समेत हिमाचल प्रदेश में प्रभावी रूप से काम कर रही हैं। 

भाजपा नेता संजय टंडन को बतौर मुख्यातिथि निमंत्रण

हिमाचल प्रदेश के नवनियुक्त प्रकोष्ठ कन्वीनर शिवेंद्र मंडोतरा ने बताया कि आगामी 18 फरवरी को चंडीगढ़ के सेक्टर-26 में पहली चुनावी बैठक आयोजित की जाएगी। उन्होंने बताया कि इस बैठक में सभी कार्यकर्ताओं व नेताओं के मार्गदर्शन के लिए हिमाचल प्रदेश भाजपा के सह-प्रभारी संजय टंडन बतौर मुख्यातिथि शामिल होंगे। इस बैठक में कार्यकर्ताओं/नेताओं को लोकसभा चुनाव 2024 के लिए जिम्मेदारी सौंपने बारे फैसले किए जाएंगे। इस मौके पर प्रकोष्ठ कन्वीनर शिवेंद्र मंडोतरा के साथ फकीर चंद, राकेश शर्मा, महेंद्र निराला, संतोष भारद्वाज, लेख राम और सुनीता डोगरा समेत अन्य मौजूद रहे।

यह पढ़ें:

जितेंद्र मल्होत्रा की अध्यक्षता में भाजपा की प्रथम प्रदेश कार्यकारिणी संपन्न

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने की संगठनात्मक नियुक्तियां

एडवाइजर देखेंगे हाउसिंग बोर्ड चैयरमेन का काम