शिमला: हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय स्नातक परीक्षाएं 25 मार्च से

शिमला: हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय स्नातक परीक्षाएं 25 मार्च से

Himachal Pradesh University undergraduate

Himachal Pradesh University undergraduate

शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की स्नातक सालाना परीक्षाएं 25 मार्च से शुरू होंगी। विश्वविद्यालय प्रशासन ने बीए, बीएससी व बीकाम. प्रथम, द्वितीय व तृतीय वर्ष और शास्त्री की परीक्षाओं की टैंटेटिव डेटशीट जारी की है। इसके जारी करने के साथ ही एचपीयू ने सभी संबद्धता प्राप्त कालेजों के प्रधानाचार्यों व संस्थानों निदेशकों से डेटशीट को लेकर आपत्तियां मांगी हैं।

यदि कोई पेपर क्लैश हो रहा होगा या फिर एक ही दिन दो पेपर जैसी परिस्थितियां होंगी तो इसको लेकर छह मार्च तक आपत्ति दर्ज करवा सकते हैं। इसके बाद कोई आपत्ति पर गौर नहीं किया जाएगा। तय समय अवधि में आपत्ति आने के बाद फाइनल डेटशीट नौ मार्च को जारी कर दी जाएगी

परीक्षा नियंत्रक प्रो. श्याम लाल कौशल ने बताया कि स्नातक प्रथम वर्ष की परीक्षाएं 25 मार्च से 25 अप्रैल, जबकि द्विवतीय वर्ष की परीक्षाएं 25 मार्च से 27 अप्रैल तक तथा तृतीय वर्ष की परीक्षाएं 25 मार्च से शुरू 27 अप्रैल तक चलेंगी।