हिमाचल राज्यसभा: निर्विरोध निर्वाचित होंगे अनुराग शर्मा! नामांकन के अंतिम क्षणों में सुक्खू ने चला दांव

हिमाचल राज्यसभा: निर्विरोध निर्वाचित होंगे अनुराग शर्मा! नामांकन के अंतिम क्षणों में सुक्खू ने चला दांव

Anurag-Sharma-Rajya-Sabha-1772704682225_v

Himachal Pradesh Rajya Sabha: Anurag Sharma elected unopposed!

शिमला। Himachal Pradesh Rajya Sabha: Anurag Sharma elected unopposed,  हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन के आखिरी पल में कांग्रेस प्रत्याशी अनुराग शर्मा ने नामांकन दाखिल कर दिया। तीन बजे से चंद मिनट पहले अनुराग शर्मा मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू के साथ विधानसभा सचिव के कार्यालय में पहुंचे व उन्हें नामांकन पत्र सौंपा। 

2024 के घटनाक्रम से सबक लेकर फूंक-फूंक कर पांव रख रही कांग्रेस के लिए राहत की बात है कि भाजपा ने कोई प्रत्याशी नहीं उतारा है और न ही कोई विद्रोही या निर्दलीय उम्मीदवार मैदान में है। 

ऐसे में कांग्रेस प्रत्याशी अनुराग शर्मा का राज्यसभा सदस्य बनना लगभग तय है। लेकिन इससे पहले कुछ प्रक्रिया होगी, जिसे पूरा किया जाएगा। 

नामांकन पत्र की जांच के बाद कब होगी घोषणा

राज्यसभा सदस्य चुनने की औपचारिकता को पूरा किया जाएगा। नामांकन दाखिल करने के बाद विधानसभा सचिव कार्यालय में इसकी जांच की जाएगी। यदि नामांकन में कोई खामी पाई जाती है तो यह रद हो सकता है। 6 मार्च को नामांकन पत्र की छंटनी होगी। 

यदि नामांकन पूरी तरह से सही पाया जाता है तो अनुराग शर्मा के लिए कोई चिंता की बात नहीं होगी। इसके बाद नाम वापस लेने के दिन तय हो जाएगा कि अनुराग शर्मा राज्यसभा जाएंगे।अधिकारिक घोषणा 16 मार्च को ही जाएगी।

अनुराग शर्मा अकेले प्रत्याशी

कांग्रेस प्रत्याशी अनुराग शर्मा नामांकन करने वाले अकेले उम्मीदवार है, पार्टी ने कोई कवरिंग कैंडिडेट भी नहीं दिया है। कांग्रेस ने नामांकन के तीन सेट फाइल किए गए हैं। इसमें मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष विनय कुमार के हैं इसमें 7-7 प्रस्तावक हैं।

राहुकाल में भरा नामांकन

वीरवार को नामांकन भरने का शुभ मुर्हत 2 बजे तक था। दो से साढे तीन बजे तक राहुकाल था। नामांकन के लिए जो औपचारिकताएं व दस्तावेज जरूरी होने चाहिए वह पूरे नहीं हुए थे। इसके च लते समय लग गया। राहुकाल शुरू हो गया था तब वे नामांकन भरने पहुंचे।