हिमाचल महिला कांग्रेस को नया कार्यकारी अध्यक्ष, तृप्ता ठाकुर को मिली जिम्मेदारी

हिमाचल महिला कांग्रेस को नया कार्यकारी अध्यक्ष, तृप्ता ठाकुर को मिली जिम्मेदारी

Himachal Mahila Congress gets new working president

Himachal Mahila Congress gets new working president

शिमला। हिमाचल प्रदेश महिला कांग्रेस का कार्यकारी अध्यक्ष तृप्ता कुमारी ठाकुर को नियुक्त किया गया है। महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा की ओर से इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गई है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है। तृप्ता ठाकुर वर्तमान में अखिल भारतीय महिला कांग्रेस में राष्ट्रीय समन्वयक के पद पर कार्यरत हैं।

पिछले कई सालों से वह संगठन के साथ जुड़ी हुई है। अब हाई कमान ने उन्हें अहम जिम्मेदारी सौंपी है। पार्टी की ओर से जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि उनकी यह नियुक्ति नए अध्यक्ष की अंतिम घोषणा तक प्रभावी रहेगी।


कौन हैं तृप्ता ठाकुर

तृत्पा ठाकुर बिलासपुर जिले के सदर तहसील के गांव बरोग की रहने वाली है। संगठन में वह लंबे समय से सक्रिय भूमिका निभा रही हैं। उनके अनुभव और संगठनात्मक पकड़ को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने उन पर भरोसा जताया है। वह पंचायत प्रधान भी रही हैं। 


अभी जैनब चंदेल अध्यक्ष

हिमाचल प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष जैनब चंदेल हैं। राज्य सरकार ने उन्हें हाल ही में बाल कल्याण परिषद के महासचिव पद पर नियुक्ति दी थी। एक व्यक्ति एक पद सिद्धांत के तहत कांग्रेस ने सपष्ट कर दिया है कि जिनके पास सरकार में पद है, उन्हें संगठन में पद नहीं मिलेगा।

हाल ही में आयोजित कांग्रेस की बैठक में प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल ने भी यह निर्देश दिए थे। जिसके बाद से यह तय माना जा रहा था कि उन्हें एक पद छोड़ना पड़ सकता है। हालांकि जैनब चंदेल अभी प्रदेश अध्यक्ष के पद पर कार्यरत हैं।